महाशिवरात्रि के दिन पुजारी की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से चलती बाइक पर किया हमला
सीधी: कुसमी थाना क्षेत्र में रविवार सुबह एक हैरान करने वाली घटना सामने आई. यहां तहसील रोड पर 75 साल के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी की जघन्य हत्या कर दी गई. कुसमी तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर में द्विवेदी लंबे समय से सेवा दे रहे थे. उनपर उस वक्त हमला हुआ, जब वे रोज की तरह पूजा-अर्चना कर घर लौट रहे थे.
धारदार हथियार से हमला
प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के अनुसार, आरोपी ने मोटरसाइकिल से जा रहे पुजारी की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किया, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद भी हमलावर नहीं रुका और उनके सीने पर लगातार प्रहार किए.
घटनास्थल पर तोड़ा दम
मृतक के भतीजे धीरेस कुमार द्विवेदी ने बताया कि "उनके चाचा बेहद शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और किसी से कोई दुश्मनी नहीं रखते थे. चाचा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मंदिर से कुछ आगे बढ़े और उसी दौरान आरोपी लाला केवट ने अचानक गर्दन पर वार कर दिया. जिससे वह गिर पड़े, इसके बाद आरोपी ने सीने में करीब 8 बार वार किए, घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई."
ब्राह्मण समाज से बैर रखने का आरोप
वहीं इस मामले को लेकर एडवोकेट राजेंद्र तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि "आरोपी ब्राह्मण समाज के प्रति बैर रखता था. पंडित जी की उससे कोई व्यक्तिगत रंजिश नहीं थी." हालांकि हत्या के पीछे की वास्तविक वजह का खुलासा अभी जांच के बाद ही संभव होगा.
आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग
जहा घटना के बाद परिजन और आसपास के ग्रामीण न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतर आए हैं. ग्रामीणों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के साथ-साथ आरोपी के घर को गिराने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, वे अनशन जारी रखेंगे.इस पूरे घटनाक्रम पर एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि "एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है." उन्होंने जांच की संवेदनशीलता का हवाला देते हुए अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया.
‘देश के विकास की रफ्तार का प्रतीक’—सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट की तारीफ की
इंडोनेशिया में डिजिटल नियम कड़े, बच्चों के सोशल मीडिया उपयोग पर लगी रोक
फैटी लिवर के मरीजों के लिए राहत की खबर, रिसर्च में बड़ा खुलासा
क्या बदल जाएगा ईरान का सत्ता संतुलन? बड़े नेताओं की मौत से उठे सवाल
कोविड के नए स्ट्रेन से बढ़ी चिंता, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी
Narendra Modi के कार्यक्रम को लेकर हाई अलर्ट, 5 लेयर सिक्योरिटी तैयार
भारतीय जहाजों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, होर्मुज में नौसेना की कड़ी नजर
पाकिस्तान को मिला वित्तीय सहारा, 1.2 अरब डॉलर के पैकेज पर समझौता
Hindustan Petroleum Corporation Limited ने अफवाहों को किया खारिज, देश में पर्याप्त ईंधन उपलब्ध