भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार बनीं प्रीति रजक
नई दिल्ली । प्रीति रजक सेना की पहली महिला सूबेदार बन गईं। प्रीति चैंपियन ट्रैप शूटर (निशानेबाज) हैं। थलसेना ने कहा, भारतीय सेना के साथ-साथ देश की महिलाओं के लिए गर्व का क्षण है। ट्रैप शूटर हवलदार प्रीति रजक को सूबेदार के पद पर पदोन्नत किया गया। सूबेदार प्रीति रजक भारतीय सेना की पहली महिला सूबेदार हैं। उनकी उपलब्धि नारी शक्ति का असाधारण प्रदर्शन है। प्रीति दिसंबर 2022 में थलसेना के सैन्य पुलिस कोर में शामिल हुई थीं। वह शूटिंग में असाधारण योग्यता के लिए हवलदार के रूप में सेना में नामांकित पहली मेधावी खिलाड़ी रही हैं। चीन के हांगझू में आयोजित 19वें एशियाई खेलों में प्रीति ने ट्रैप महिला टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता था। सूबेदार प्रीति इस समय भारत (ट्रैप महिला स्पर्धा) में छठे स्थान पर हैं। वह पेरिस ओलिंपिक 2024 की तैयारी के लिए आर्मी मार्क्समैनशिप यूनिट (एएमयू) में प्रशिक्षण ले रही हैं। सेना ने कहा, प्रीति के असाधारण प्रदर्शन के आधार पर उन्हें सूबेदार के पद पर पहली आउट ऑफ टर्न पदोन्नति दी गई। उनकी महान उपलब्धि युवतियों को सेना में शामिल होने के लिए आगे आने के साथ-साथ पेशेवर शूटिंग में खुद के लिए जगह बनाने के लिए प्रेरित करेगी। सेना ने यह भी कहा कि पद्मश्री और अर्जुन पुरस्कार विजेता सूबेदार मेजर और मानद लेफ्टिनेंट जीतू राय को उनकी सराहनीय सेवा के लिए सूबेदार मेजर और मानद कैप्टन के पद पर पदोन्नत किया गया।
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत
पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में