सुष्मिता सेन की मचअवेटेड सीरीज 'आर्या 3' का दमदार टीजर हुआ रिलीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार फिर अपनी दमदार अदाकारी से लोगों से होश उड़ाने के लिए आ रही हैं. जी हां, अब शेरनी के लौटने का वक्त आ गया. एक्ट्रेस ने अपनी चर्चित वेब सीरीज आर्या के तीसरे सीजन के साथ वापस लौट रही हैं.
आर्या 3 की हुई घोषणा
आर्या 3 का दमदार टीजर रिलीज हो गया है और इसकी के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई है. इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर दी है. टीजर को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा कि 'आखिरी बार सांस लेने से पहले एक आखिरी बार मेरे पंजे जरूर निकलेंगे...'
शानदार है टीजर
टीजर बेहद दमदार नजर आ रहा है, जहां सुष्मिता सेन अपने दुश्मनों के साथ तलवार से लड़ती नजर आ रही हैं. वहीं 20 सेकेंड के इस टीजर में पहले पार्ट और दूसरे पार्ट की कुछ झलक भी देखने को मिल रही है. सुष्मिता सेन की ये मचअवेटे सीरीज 9 फरवरी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हेने वाली है. साल 2020 में आई आर्या के साथ सुष्मिता सेन ने एक्टिंग की दुनिया में अपना कमबैक किया था. इस सीरीज के जरिए ही उन्होंने अपना ओटीटी डेब्यू किया था. सीरीज में सुष्मिता के काम को खूब सराहा गया था, जहां वह अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए दुनिया से भिड़ती हुईं दिखाई दी थीं.
हिट था दोनों सीजन
सीरीज में सुष्मिता की अदाकारी की खूब सराहा गया था. 'आर्या का दोनों सीजन सुपरहिट साबित हुआ था. ऐसे में फैंस इसके तीसरे सीजन का बेसब्री से इंतजाक कर रहे हैं.
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत
पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में