होली पर्व में अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बिलासपुर । पुलिस की टीम पूरे शहर में फ्लैग मार्च के साथ भ्रमण करते हुए लोगो को पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से उचित आचरण एवं व्याहार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए आग्रह किया। किसी भी तरह का नशा का सेवन ना करने के लिए हिदायत दी गई। दुकानदारों को मुखौटा ना बेचने और प्रतिबंधित रंगो को ना बेचने की शाख़्त हिदायत दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह के निर्देशन में व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली सुश्री पूजा कुमार एवं शहर के थाना तोरवा तारबाहर एवं सिविल लाइन प्रभारियों द्वारा पूरे शहर में फ्लैग मार्च किया गया। इस संदर्भ में शहर के प्रमुख बाज़ारों में बल के साथ भ्रमण करते हुए लोगो को पब्लिक अनाउंसमेंट के माध्यम से उचित आचरण एवं व्याहार के साथ होली का त्योहार मनाने के लिए आग्रह किया गया तथा किसी भी तरह का नशा का सेवन ना करने के लिए हिदायत दी गई। दुकानदारों को मुखौटा ना बेचने और प्रतिबंधित रंगो को ना बेचने की शाख़्त हिदायत दी गई। सक्रिय पुलिस ने हिदायत दी है कि किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधियों को नहीं बख्शा जाएगा।
पुलिस ने की जानता से अपील
हानिकारक रंगो का प्रयोग ना करें। मुखौटा की बिक्री ना क़रिएँ ना ही होली के समय मुखौटा का प्रयोग करें। शराब पीकर वाहन ना चलायें ऊँची आवाज़ में कोई भी ध्वनि विस्तारक यंत्र का उपयोग ना करें। बच्चों का विशेष ख़्याल रखें। किसी भी दुव्र्यवहार एवं आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ड्राई डे के दिन शराब का सेवन बिलकुल ना करें।
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल