दिल्ली हवाई अड्डे पर यात्रियों का सामान अंदर ही हस्तांरित करने की योजना
नई दिल्ली । दिल्ली विमान तल के टर्मिनल-1 पर उतरकर टर्मिनल-3 से दूसरी उड़ान में जाने वाले यात्रियों को अपना चेक-इन सामान नहीं ले जाना पड़ेगा। हवाई अड्डे का परिचालन करने वाली कंपनी डायल यात्रियों के सामान को अंदर ही हस्तांतरित करने की योजना बना रही है। अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) को इस संबंध में नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) की मंजूरी का इंतजार है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद टर्मिनल-1 से टर्मिनल-3 के बीच यात्रियों के चेक-इन सामान को अंदर ही हस्तांतरित किया जा सकेगा। अधिकारियों ने कहा कि इसी तरह अंतरराष्ट्रीय उड़ान के यात्रियों के लिए टर्मिनल-3 से टर्मिनल-1 तक अंदर ही अंदर सामान के हस्तांतरण पर भी विचार किया जाएगा। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (आईजीआईए) पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानें टर्मिनल-3 से संचालित होती हैं। एक बार नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रियों को टर्मिनल-3 से कनेक्टिंग फ्लाइट लेते समय अपना सामान साथ नहीं ले जाना होगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव
राज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
जैव विविधता हमारी विरासत, इसे समृद्ध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
रिजिजू का भरोसा: तेल की आपूर्ति सुरक्षित, विपक्ष ने दिखाई सहमति
जनगणना से पहले महिला आरक्षण पर नया कदम, दक्षिण की राजनीति पर क्या असर?
आयुष्मान योजना में धोखाधड़ी का खुलासा, फर्जी अस्पताल से लाखों की कमाई
CM साय की पहल से ग्रामीणों को मिलेगा आर्थिक संबल