पेटीएम के शेयर खुलने के साथ ही पांच फीसदी चढ़े
नई दिल्ली । पेटीएम के शेयर सुबह बाजार खुलने के कुछ ही देर में 5 प्रतिशत चढ़ गए। पेटीएम का शेयर 5.00 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 370.70 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया। ऑनलाइन पेमेंट की सर्विज देने वाली कंपनी को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस प्रणाली पर थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर के तौर पर काम करने की मंजूरी मिल गई है। बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम ने पेटीएम ब्रांड की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस को यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस प्रणाली पर थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर के तौर पर काम करने की मंजूरी दे दी। पेटीएम के साथ ऐक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक और येस बैंक पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर के रूप में काम करेंगे। पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर भारतीय रिजर्व बैंक की बंदिशें लागू होने से एक दिन पहले वन97 को एनपीसीआई से टीपीएपी की तरह काम करने की इजाजत मिली है। विशेषज्ञ का मानना है कि यह कदम हालांकि पॉजिटिव है और ऐसी ही उम्मीद का रही थी। पेटीएम ने अपने यूपीआई कारोबार के लिए चार बैंकों एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया लिमिटेड और यस बैंक के साथ साझेदारी की है।
सरकार का फैसला—ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ देने की कोशिश
विवादित बयान पर बढ़ा विवाद: भाजपा नेता घिरे, EC तक पहुंचेगा मामला
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रेल परियोजनाओं को बताया अहम
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने का एलान
शराब बिक्री में बदलाव को लेकर विभाग की तैयारी पूरी
युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
जिला पंचायत अध्यक्ष का धरना जैसा इंतजार, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात