होटल में 70 से ज्यादा पाकिस्तानियों के रुके होने की सूचना से हड़कंप
नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसी में शुक्रवार की रात उस समय हड़कंप मच गया जब खुफिया एजेंसी को सूचना मिली थी कि पहाड़गंज स्थित टुडे इंटरनेशनल होटल में 60 से 70 पाकिस्तानी रुके हुए हैं। इस सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसी अलर्ट हो गई। पूरे होटल के सामने व चारों तरफ भारी संख्या में पुलिस बल में पैरामिलिट्री फोर्स को तैनात कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों को शुरुआती जांच के बाद पता लगा कि कुछ संदिग्ध गतिविधियां हो रही है। इसके बाद सूचना मिली थी कि टुडे इंटरनेशनल होटल में पाकिस्तानी काफी मात्रा में पाकिस्तानी ठहरे हुए हैं। भारी संख्या में होटल में पाकिस्तानी नागरिकों के रुके होने से कई सवाल खड़े होते हैं। क्या सुरक्षा एजेंसी को इस बात की जानकारी नहीं थी कि इतनी संख्या में पाकिस्तानी नागरिक होटल में ठहरे हुए हैं, क्या यह पाकिस्तानी अवैध रूप से आए हैं। दिल्ली पुलिस के तमाम सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी गई है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
2018 के बाद पहली बड़ी LPG डील: IOCL ने ईरान से मिलाया हाथ
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान