दिल्ली में आईजीएल गैस की पाइपलाइन फटने से मची हड़कंप
जीटी करनाल रोड पर मॉडल टाउन के पास मेट्रो का काम करते समय आईजीएल गैस की पाइपलाइन फटने से तेजी से गैस निकलने लगा।
कुछ देर के लिए यहां मौजूद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कुछ देर बाद पाइपलाइन की मरम्मत करा दी गई है। घटनास्थल पर कई पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। अब तक हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। सूचना पर आनन-फानन में मौके पर आईजीएल की टीम पहुंची है।
मालूम हो कि जीटी करनाल रोड पर लालबाग के पास आज दोपहर करीब 12 बजे यहां अर्थमूवर मशीन से डीएमआरसी की ओर से खोदाई का काम किया जा रहा था। जिससे सड़क के नीचे से गुजर रही आईजीएल की मुख्य पाइपलाइन फट गई।
इससे करीब 15 मिनट तक पाइपलाइन से गैस लीकेज होने के कारण आसपास के दुकानदारों मैं भगदड़ मच गई। गैस का प्रेशर सभी अपनी दुकान बंद करके भागने लगे। कुछ देर के लिए सड़क से वाहनों की आवाजाही भी बंद हो गई। गैस इतना प्रेशर से बाहर आ रहा था कि इसकी आवाज दूर तक सुनाई दे रही थी।
तुरंत रोकी गई गैस की सप्लाई
पाइप फटते ही अर्थ मूवर चालक मौके से वाहन लेकर भाग निकले। इसकी सूचना तुरंत आईजीएल कर्मचारियों को दी। उन्होंने तुरंत गैस की सप्लाई बंद कर दी, इसके बाद मौके पर पहुंचे आईजीएल कर्मचारी पाइपलाइन की मरम्मत में जुटे हैं।
आसपास के घरों में गैस की सप्लाई बंद होने से लोगों को खाना बनाने में परेशानी आ रही है। पुलिस के कई बड़े अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए थे।
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अगले चुनावी दिन और मतदाताओं पर प्रचार का असर देखने को मिलेगा
CM का कहना: यह नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में बड़ा कदम
भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, देर शाम तक चली परिषद की बैठक, कई छिपे हुए चार्ज बढ़े
पुलिस खंडित डेटा और वीडियो फुटेज का विश्लेषण कर रही
सुरक्षा एजेंसियों ने बाकी नक्सल गतिविधियों पर कड़ी निगरानी तेज की