पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने बुंदेलखंड में अस्पताल और मंदिर बनाने का किया ऐलान
धीरेंद्र शास्त्री : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री किसी न किसी बात को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं. पिछले कुछ दिनों के दौरान उन्होंने देश के विकास से लेकर राजनीतिक पहलुओं समेत कई मसलों पर अलग-अलग बयान दिए हैं. बागेश्श्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बुंदेलखंड को लेकर कहा कि यह इलाका बहुत पिछड़ा है. यही वजह है कि यहां पर हमने लोगों के लिए अस्पताल और मंदिर बनाने का फैसला लिया है. इस क्षेत्र के लोगों के दुख, हमारे निजी दुख हैं. हम सनातन धर्म का पालन करने हुए वसुदैव कुटुम्बकम की नीति चलते हैं. इस नीति के तहत ही हम यहां पर अच्छे कामों को आगे बढ़ाएंगे.
सियासी मसले पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, मेरा नेतागिरी करने का कोई प्लान नहीं है. कार्यक्रमों में नेताओं को बुलाना कोई बुरी बात नहीं है. देश को आगे बढ़ाने के लिए वो भी एक बहुत बड़ा प्रभावी साधन हैं. ऐसा भी कोई नहीं है जो नेताओं से अछूता है. धर्म नीति और राजनीति दो ही हैं, जो पूरे विश्व को चलाने का काम करती हैं.
निमंत्रण स्वीकार कर पीएम ने अचंभित किया
उन्होंने आगे कहा, अस्पताल बनाने और मंदिर बनाने के काम में हाथ बंटाने के लिए हमने सबको आमंत्रण दिया है. हमने प्रधानमंत्री से बोला कि आपको हम निमंत्रण दे रहे हैं, तो उन्होंने कहा कि हां, हम देखते हैं और अगले दिन ही उन्होंने हां कर दी. उन्होंने सहजता से हमारे निमंत्रण को स्वीकार कर मुझे अचंभित किया है. ये उनका विनम्र स्वभाव है. साथ ही उनका सनातन के प्रति उनका समर्पण है. यह बहुत अच्छी बात है कि वो सबको निजी तौर पर जानते हैं.
कुंभ की व्यवस्था से ज्यादा आस्था पर भरोसा
प्रयागराज महाकुंभ को लेकर पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि कुंभ के बारे में हम व्यवस्था से ज्यादा आस्था पर भरोसा रखते हैं. किसी को मंदिर दिखाई देता है तो किसी को मस्जिद का गुंबद दिखाई देता है.
पश्चिमी बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को लेकर उन्होंने कहा कि उनकी बातों से और उनके बयानों से ऐसा लगता है कि वह कट्टर हिंदू विरोधी हैं. मुझे मुसलमानों से कोई दिक्कत नहीं है. अगर ऐसा होता तो हम रहीम रसखान को स्वीकार नहीं करते. शायद हम APJ अब्दुल कलाम को स्वीकार नहीं करते. हमें उन लोगों से दिक्कत है जो गजवा ए हिन्द चाहते हैं. हमें उन लोगों से दिक्कत है जो सर तन से जुदा चाहते हैं. मुझे उन लोगों से भी दिक्कत है जो कानून को हाथों में उठाकर राम के होने का सबूत मान मांगते हैं.
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा
टीबी खत्म करने के लिए दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र में तेज कार्रवाई का संकल्प, डब्ल्यूएचओ ने बनाई नई रणनीति