भारत के साथ व्यापार करना चाहता है पाकिस्तान
लंदन। भारत पाकिस्तान के बीच संबंध लंबे समय से ठीक नहीं है। लंबी राजनीतिक उठापटक के बाद नई सरकार बनी है और वे अपने पड़ोसी से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं। शहबाज सरकार के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी कहा कि पाकिस्तान के बिजनेस कम्युनिटी हिंदुस्तान के साथ ट्रेड शुरू करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, पड़ोसी को बदला नहीं जा सकता।इशाक डार लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे, जब उन्होंने जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म किए जाने पर टिप्पणी की और कहा कि वो जो हुआ वो गलत हुआ। इशाक डार ने कहा, हमें अगस्त 2019 की भारतीय कार्रवाई के लिए खेद है, लेकिन पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ व्यापार बहाल करना चाहता है। इस संबंध में बातचीत की जाएगी और सभी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद निर्णय लिया जाएगा।
पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने कहा कि बजट से पहले भी इस बारे में चर्चा उठ रही थी। सिंगापुर के माध्यम से ट्रेड करना मुश्किल होता है। ट्रांसपोर्टिंग का कोस्ट अतिरिक्त लग जाता है और इस लिए इस बारे में बैठक की जाएगी और देखा जाएगा कि अर्थव्यवस्था को बूस्ट देने के लिए जो ट्रेड है उसका क्या कर सकते हैं। वह मीडिया से बात कर रहे थे, जहां उन्होंने कहा, मैं इसका जवाब अभी हां या ना में नहीं दे सकता, क्योंकि कंसल्टेशन की जरूरत है।
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया
भोपाल में प्रदर्शन के दौरान उठी गाय को राष्ट्रीय पशु बनाने की मांग
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
जिला पंचायत अध्यक्ष का धरना जैसा इंतजार, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात
नवरात्रि में महंगाई का असर, सेब और अंगूर के दाम बढ़े
उप मुख्यमंत्री बोले—युवाओं के भविष्य से समझौता नहीं
युवा और अनुभवी खिलाड़ियों के बीच तालमेल की जरूरत
महाकाल लोक के आसपास अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, भारी पुलिस बल तैनात