दिल्ली- एनसीआर में अब कड़ाके की ठंड का दौर शुरू
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में कड़ाके की ठंड का सितम जारी है। राजधानी सहित एनसीआर में सीजन के सबसे ठंडे दिन शुरू होने वाले हैं।
साल के पहले दूसरे दिन भी मंगलवार सुबह से चली बर्फीली हवाओं ने घरों से बाहर निकले लोगों को कांपने पर मजबूर कर दिया। सुबह से सर्द हवाएं कपड़ों को भेदकर घुसीं। खुले में खड़ा रहना मुश्किल हो गया।
तापमान आठ डिग्री से कम
आने वाले दिन और सर्द होंगे।अब तापमान गिरावट की ओर है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाके ठंडे पड़े हैं। साथ में तेज हवाएं भी चल रही हैं। यह शीतलहर का कारण बनी हैं। अभी तक यह सामान्य से पांच डिग्री कम चल रहा था। मंगलवार यह सामान्य से आठ डिग्री कम हो गया।
इसे 15 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सर्द हवाओं से बचने का कोई तरीका काम नहीं आया। गर्म कपड़े भी राहत नहीं दे पाए। लोगों को बंद स्थानों पर ही मामूली राहत मिली, लेकिन यहां गलन भरपूर थी। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 95 रहा।
अगले सात दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले सात दिन दिल्ली और इससे सटे इलाके नोएडा, गाजियाबाद आदि में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। अधिकतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने का अनुमान है। अधिकतम 17 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
बहुत खराब श्रेणी हवा की गुणवत्ता
हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटे रही। सुबह के समय हल्का कोहरा रहा। ग्रेटर नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 320 व नोएडा का एयर क्वालिटी इंडेक्स 315 के साथ बहुत खराब श्रेणी में दर्ज किया गया है। इससे सुबह के समय आसमान में धुंध छाई रहने से सांस रोगियों को परेशानी हुई।
क्रिकेट जगत में गिलेस्पी का बयान बना चर्चा का विषय
मध्य प्रदेश में शराब दुकानों की ऑनलाइन नीलामी, 27 मार्च तय
आर्थिक वृद्धि मजबूत, पर पश्चिम एशिया तनाव बना जोखिम
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
एस्टेट विभाग की कार्रवाई: कांग्रेस को पुराना मुख्यालय 28 मार्च तक छोड़ना होगा
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?