अब रायपुर में एक्सप्रेस वे के नीचे बनाया जाएगा खेल कोर्ट
रायपुर। नगर निगम द्वारा खिलाड़ियों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराने मुंबई और गाजियाबाद की तर्ज पर लाई गई तकनीक में काम शुरू हो गया है। राजधानी में एक प्रयोग के तहत नगर निगम द्वारा एक्सप्रेस वे ओवर ब्रिज के नीचे खेल मैदान बनाया जा रहा है। निगम के अधिकारियों के मुताबिक अगर एक्सप्रेस वे के नीचे खेल मैदान का यह प्रोजेक्ट सफल रहा तो आगे और भी ऐसे ही मैदान बनाए जाएंगे।
दरअसल पंडरी के पास एक्सप्रेस वे के नीचे लगभग 20 लाख रुपये की लागत से बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन कोर्ट बनाने का काम शुरू हो गया है। निगम द्वारा एजेंसी तय कर काम शुरू करा दिया गया है। वहीं, अधिकारियों के अनुसार महीनेभर में कोर्ट बनकर तैयार हो जाएगा। यहां पर दो कोर्ट बनाए जा रहे हैं, जिसमें खिलाड़ी बास्केटबॉल, बैडमिंटन और वॉलीबॉल खेल सकेंगे।
शहर में बढ़ती आबादी के चलते खेल मैदान की कमी देखी जा रही है। खिलाड़ियों द्वारा भी लगातार खेल मैदानों की मांग हो रही है, वहीं वार्ड के पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी खेल के मैदानों को सहेजने और नए खेल मैदान बनाने की मांग करते आए हैं। इसी विषय को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने एक पहल के तहत शहर का पहला ओवर ब्रिज खेल मैदान तैयार कराने का काम शुरू कर दिया है।
आंखों की मांसपेशियों की गड़बड़ी से हो सकता है डबल विजन
सूर्य की किरणों से हुआ रामलला का तिलक, अयोध्या में अद्भुत दृश्य
नौ दिन के व्रत के बाद तुरंत न खाएं ये चीजें
तनाव और मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल सकता है
ICC और BCCI ने दर्शकों की मांग को माना जरूरी
जीवन में बदलाव और सीख को दिखाता कोहली का टैटू
भविष्य में रात के मैचों में गेंद की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संकेत
परिवार ने खोली मोनालिसा की पोल, फरमान पर लगे गंभीर आरोप
घरेलू गैस कीमतों पर असर कम, सप्लाई नियमित