एनआईए ने प्रवीण नेट्टारु हत्याकांड के मुख्य आरोपी मुस्तफा को किया गिरफ्तार
कर्नाटक में साल 2022 में भाजपा युवा मोर्चा प्रवीण नेट्टारू की हत्या कर दी गई थी। तब से मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही थी। अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जांच एजेंसी ने मुस्तफा पैचर को बंगलूरू में गिरफ्तार किया है।बता दें, भाजपा युवा मोर्चा के सदस्य प्रवीण नेट्टारू की बेल्लारे में 26 जुलाई 2022 में उनकी दुकान के सामने एक वाहन में सवार तीन लोगों ने हत्या कर दी थी। सुलिया तालुक के बेल्लारे गांव में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के 'किलर स्क्वॉड' या सर्विस टीम्स ने कथित तौर पर उनकी हत्या कर दी थी। कर्नाटक सरकार की सिफारिश के बाद तीन अगस्त को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एनआईए को इस मामले की जांच सौंपने का आदेश दिया था। मामले में पहले 27 जुलाई को दक्षिण कन्नड़ जिले के बेल्लारे पुलिस थाने में पहला मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद चार अगस्त को एनआईए ने फिर से मामला दर्ज किया था।
भाजपा नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या के मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पिछले साल प्रतिबंधित संगठन पीएफआई के दो कार्यकर्ताओं के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया था। एनआईए के एक प्रवक्ता ने इसके बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि पीएफआई के मास्टर आर्म्स ट्रेनर थुफैल एमएच और मोहम्मद जाबिर के खिलाफ एक विशेष अदालत में आरोप पत्र दायर किया गया है। दोनों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए के प्रवक्ता ने आगे बताया था कि फरार चल रहे थुफैल को हाल ही में बंगलूरू में एनआईए की एक टीम ने ट्रैक किया था। जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी की गई थी।
सीएम नायडू की पहल, अमरावती को स्थायी राजधानी बनाने की दिशा में बड़ा कदम
IPL 2026 का बढ़ता प्रभाव, PSL से जुड़े लोग कर रहे किनारा
अदालत का सख्त संदेश, पीड़ितों की पहचान उजागर करने वालों पर होगी कार्रवाई
जांजगीर-चांपा में दर्दनाक दुर्घटना, मौके पर ही दो लोगों की मौत
केरल में कांग्रेस बनाम विपक्ष, सतीशन पर विवाद गहराया
मल्लिकार्जुन खरगे और सोनिया गांधी को दी क्लीन चिट, फिर किससे नाराज़ थे बोरदोलोई?
जिनेवा में बलूचिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय ध्यान, हस्तक्षेप की मांग तेज
हाई कोर्ट ने कहा—नियमों का पालन जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई
वेंस-नेतन्याहू वार्ता के बाद भी जारी मतभेद, कूटनीतिक हलचल तेज
Alirajpur में दूल्हे की एंट्री अलग अंदाज में, बुलडोजर से पहुंचा ससुराल