मेरठ: मासूम की दर्दनाक कहानी, मां ने 1.5 लाख में अपने 3 महीने के बेटे को बेच दिया
बुरा वक्त इंसान को कमजोर बना देता है और इस मुश्किल वक्त में इंसान को कुछ ऐसे फैसले न चाहते हुए भी करने पड़ते हैं. ऐसा ही एक फैसला उत्तर प्रदेश के मेरठ की महिला ने लिया, जहां एक तरफ उसका सुहाग था और दूसरी तरफ उसका जिगर का टुकड़ा. महिला का पति बीमार था, जिसके इलाज के लिए उसे पैसों की जरूरत थी. ऐसे में उसने अपने तीन महीने के बेटे का ही सौदा कर दिया और बच्चे को बेच दिया.
ये मामला मेरठ के हापुड़ के बाबूगढ़ से सामने आया है, जहां रहने वाली नीलम ने अपने बेटे का सौदा किया. नीलम के पति का नाम सुभाष है. दोनों के तीन बच्चे हैं. इनमें से सबसे छोटा बच्चा 3 महीने का है. महिला आर्थिक रूप से परेशान थी और पति बीमार रहता है. नीलम पति का इलाज नहीं कर पा रही थी तो उसकी पड़ोसन कुसुम ने नीलम को उसके तीन महीने के बच्चे को डेढ़ लाख रुपए में बेचने का लालच दिया.
बच्चे को डेढ़ लाख में बेच दिया
कुसुम ने नीलम को मेरठ के रहने वाले एक एजेंट अमित से मिलवाया, जो गांव जाहिदपुर का रहने वाला है. अमित ने ही नीलम के 3 महीने के बच्चे का सौदा किया और सोनिया नाम की महिला को 1.50 लाख रुपए में बेच दिया. सोमवार को देर शाम मेरठ के लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बिजली बंबा बाईपास पर सोनिया बच्चे को लेने आई थी. उधर से नीलम अपने 3 महीने के बच्चे को गोद में लेकर रोती रोती पहुंची.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस के एक सिपाही ने दोनों की बात सुन ली और थाना प्रभारी को सूचना दे दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नीलम, कुसुम, अमित को हिरासत में ले लिया. हिरासत में पुलिस पूछताछ के दौरान नीलम ने बताया कि उसके पति को कैंसर है और इलाज के लिए पैसे की जरूरत है. इसके लिए ही बच्चे का सौदा करने आई थी. हालांकि पुलिस इस मामले की सभी पहलू से जांच कर रही है. साथ ही इस मामले की जांच बच्चा तस्करी से भी जोड़कर भी की जा रही है. पुलिस मामले की सच्चाई का भी पता लगाने की कोशिश कर रही है.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा