एअर इंडिया एक्सप्रेस की अधिकांश उड़ानें तय समय पर रवाना हुई
नई दिल्ली। सदस्यों के अचानक अवकाश पर जाने से जुड़ी घटना का नई दिल्ली से देश विदेश जाने वाली एअर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों का आईजीआई एयरपोर्ट पर सामान्य असर है।
एअर इंडिया एक्सप्रेस की अधिकांश उड़ानें तय समय पर रवाना हुई। नई दिल्ली से भरने वाली कुल उड़ानों में केवल चार उड़ानों को रद्द किया गया है। इन्हें ग्वालियर, सूरत, जयपुर व इंफाल के लिए प्रस्थान करना था। इन चार उड़ानों को छोड़ दें तो कुल 13 उड़ानों का परिचालन सामान्य है। शारजाह जाने वाली उड़ान भी तय समय से रवाना हुई। एअर इंडिया एक्सप्रेस का कहना है कि जो उड़ानें रद्द हुई है, उनके यात्रियों को किराया वापसी या फिर रिशिड्यूलिंग का विकल्प दिया जा रहा है।
क्या है पूरा प्रकरण
एअर इंडिया एक्सप्रेस टाटा समूह की एअर इंडिया की सहायक कंपनी है। एअर इंडिया एक्सप्रेस पहले एअर एशिया इंडिया के नाम से जानी जाती थी। टाटा समूह में विलय के बाद इसे एअर इंडिया एक्सप्रेस का नाम दिया गया। एअर इंडिया एक्सप्रेस क्रू के सदस्यों का आरोप है कि वे समूह की अन्य उड़ान सेवाओं के मुकाबले खुद के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हैं। उनका कहना है कि उनके साथ समूह की सभी उड़ान सेवाओं के समान ही एकसमान व्यवहार होना चाहिए। कंपनी प्रबंधन का कहना है कि हम अपने कर्मियों के निरंतर संपर्क में है और समस्याओं को दूर करने में जुटे हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
2018 के बाद पहली बड़ी LPG डील: IOCL ने ईरान से मिलाया हाथ
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान