मोदी सरकार का लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का: शिवराज
पीएम फसल बीमा योजना से किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिली
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में मप्र के विदिशा से बड़ी जीत हासिल कर मोदी सरकार में केंद्रीय कृषि मंत्री बने शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम मोदी का एक और संकल्प है, लखपति दीदी। हमारा लक्ष्य तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का है, इसका एक आयाम कृषि सखी है। इसके लिए महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है ताकि वे किसानों की खेती में मदद कर सकें।
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक और महत्वपूर्ण योजना पीएम फसल बीमा योजना है। इस योजना से चार करोड़ से ज्यादा किसानों को आर्थिक सुरक्षा मिली है। वैश्विक कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर खाद मिल रही है। उन्होंने इससे पहले वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 100 दिवसीय कार्ययोजना पर चर्चा की। इसका उद्देश्य कृषि क्षेत्र को मजबूत करना और किसानों के संकट को कम करना है। बैठक में कृषि राज्यमंत्री रामनाथ ठाकुर और भागीरथ चौधरी, कृषि सचिव मनोज आहूजा और अन्य शीर्ष अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में चौहान ने देशभर में कृषि उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए किसानों तक गुणवत्तापूर्ण आदानों की आपूर्ति सुनिश्चित करने की जरूरत पर बल दिया। एक सरकारी बयान में कहा गया है कि कार्ययोजना का उद्देश्य न केवल कृषि उत्पादों में आत्मनिर्भरता हासिल करना है, बल्कि इस क्षेत्र से निर्यात की गुणवत्ता को भी बढ़ाना है। केंद्र की 100-दिन की कार्ययोजना को कृषक समुदाय के भविष्य को पुनर्जीवित करने के लिए एक बहुत जरूरी उपाय के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्ययोजना को विभिन्न राज्यों और फसल चक्रों में कार्यान्वयन के लिए विशिष्ट लक्ष्यों और समयसीमा के साथ लागू किए जाने की उम्मीद है।
ग्वालियर हादसा: दर्शन यात्रा से लौटते ऑटो में स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 5 मरे
मैहर में डीजल तस्करी का बड़ा खुलासा, ट्रैक्टर-ट्रॉली में 1000 लीटर ईंधन बरामद
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी, एक्साइज ड्यूटी घटने से आम आदमी को फायदा
धमकियों के बढ़ते मामलों के बाद मध्य प्रदेश में लॉरेंस गैंग की जांच SIT करेगी
मध्य प्रदेश में अलर्ट: रामनवमी से पहले सतना और शहडोल में बम धमकी, शहरों में सतर्कता बढ़ाई गई
भीषण सड़क दुर्घटना: छिंदवाड़ा में बस ट्रक से टकराई, दर्जनों घायल