गुरुग्राम में मस्जिद के बाहर बदमाशों ने की फायरिंग, दहशत में लोग
गुरुग्राम । गुरुग्राम के देवीलाल नगर में दुल्हेंडी की रात को फायरिंग हुई। स्कॉर्पियो में सवार अज्ञात बदमाशों ने मस्जिद के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैला दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मस्जिद के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी और जांच शुरू कर दी। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार का कहना हैं कि आरोपियों की तलाश जारी है। दुल्हेंडी की देर रात सोमवार को करीब पौने 11.00 बजे एक स्कॉर्पियो गाड़ी देवी लाल नगर की गली नंबर-9 में पहुंची। गाड़ी चालक गाड़ी को जब गली में मोडऩे लगा तो वह एक मकान के बाहर बनी चबूतरे पर अटक गई।
चश्मदीद के अनुसार स्कॉर्पियो सवार ने उसे गाड़ी के आगे पत्थर होने की बात कहकर पत्थर हटाने के लिए कहा। जब अब्दुल हफीज ने उसे पत्थर न होने की बात कही तो स्कॉर्पियो सवार ने गाड़ी को पीछे करके दोबारा उस चबूतरे पर चढ़ा दी। इस पर मकान मालिक नीचे उतर आया। आरोप है कि स्कॉर्पियो सवार ने अपनी गाड़ी को रोका और उसमें से दो युवक उतर कर आए। उन्होंने मस्जिद का गेट खुलवाने का प्रयास किया। वे भड़क गए और अभद्रता करते हुए वापस जाने लगे।
अब्दुल हफीज का आरोप है कि एक युवक ने पहले उनके कंधे पर हाथ रखा और गोली मारने की बात कहते हुए अचानक गोली चला दी। गोली चलाकर वह मौके से फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग घर से बाहर आ गए और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में ले लिया है। पुलिस की मानें तो सीसीटीवी कैमरे में स्कॉर्पियो गाड़ी आते हुए दिखाई दे रही है। वह कुछ देर के लिए गेट के पास रुकी है। इसमें से 2 युवक निकले, जो सीसीटीवी कैमरे में दिख रहे हैं। मौके से गोली का खोल भी बरामद किया गया है।
एचपीवी टीकाकरण की उपलब्धि बेटियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक बड़ा कदम: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना की राशि बनी सहारा
आर्थिक, सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए व्यापक सर्वेक्षण आवश्यक - डॉ. कुसमरिया
लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल पटेल
तीसरी सूची में भाजपा ने घोषित किए 19 उम्मीदवार, सीटों की पूरी जानकारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौ सेवा कर की अपने जन्मदिन की शुरूआत
स्वास्थ्य विभाग एवं यूनिसेफ छत्तीसगढ़ के तकनीकी सहयोग से बच्चों में गैर-संचारी रोगों पर राज्य स्तरीय परामर्श आयोजित
मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में 20 से 25 प्रतिशत तक वृद्धि संभव
राज्यपाल पटेल मुख्यमंत्री दुधारू पशु प्रदाय योजना के हितग्राहियों को पशुओं की देंगे सौगात
जैव विविधता हमारी विरासत, इसे समृद्ध करना हमारा कर्तव्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव