कोहरे की चपेट में दिल्ली-एनसीआर बिहार-यूपी में गिरा पारा
नई दिल्ली । उत्तर भारत कड़ाके की ठंड के चपेट में है। दिल्ली-एनसीआर में शीतलहर चल रही है। इसके चलते तापमान में खासा गिरावट आई है। शनिवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.4 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 19 के आसपास रहने का अनुमान। दिल्ली में कड़ाके की ठंड और कोहरे के चलते शनिवार और रविवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि 14 जनवरी तक दिल्ली में कोहरा रहेगा। सुबह और देर रात दिल्ली के कई इलाकों में घना कोहरा देखा जा सकता है। घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनों प्रभावित हो रही हैं। ज्यादातर ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चल रही हैं। उत्तर भारत के कई हिस्सों में 30-31 दिसंबर से कड़ाके की पड़ रही है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले दिनों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि हुई थी। बारिश के चलते मैदानी इलाको में ठंड और बढ़ गई है। पंजाब के अमृतसर, यूपी के लखनऊ और वाराणसी में कोहरे के चलते विजिबिलिटी का स्तर 25 मीटर रहा। इसी तरह, चंडीगढ़, यूपी के बरेली, बिहार के पूर्णिया और असम के तेजपुर में 50 मीटर और हरियाणा के अंबाला और राजस्थान के गंगानगर में यह 200 मीटर विजिबिलिटी रही। बिहार के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। गया में तापमान 4।9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मोसम विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिन में पटना सहित राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में घना कोहरा भी हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार देहरादून, ऊधमसिंह नगर, पौड़ी, हरिद्वार और नैनीताल जिले में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल