वीकेंड कर लीजिए प्लान, सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'योद्धा' ओटीटी पर हुई स्ट्रीम
नई दिल्ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म योद्धा थिएटर्स के बाद अब ओटीटी पर रिलीज कर दी गई है। वीकेंड को देखते हुए शुक्रवार को फिल्म को स्ट्रीमिंग कर दिया गया है। योद्धा इस साल मार्च में थिएटर्स में रिलीज हुई थी। हालांकि, फिल्म ने बिजनेस के मामले में निराश किया था, जबकि प्रमोशन के लिए मेकर्स ने खूब मेहनत की थी।
योद्धा की एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसमें प्लेन हाईजैक की कहानी दिखाई गई है। वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा ने फौजी का किरदार निभाया है।
वीकेंड कर लीजिए बुक
योद्धा के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लंबे वक्त बाद थिएटर्स में वापसी की। उनकी पिछली फिल्म मिशन मजनू ओटीटी पर रिलीज हुई थी। इसके बाद योद्धा लाइन में थी, लेकिन कई बार फिल्म की रिलीज में फेरबदल भी किया गया। आखिरकार अंत में योद्धा 15 मार्च, 2024 को थिएटर्स में रिलीज की गई, लेकिन अगर आप सिनेमाहॉल में फिल्म देखने से चूक गए हैं, तो अब मौका अच्छा है, इस वीकेंड को बुक करिए और घर बैठे योद्धा ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख डालिए।
कब और कहां हुई स्ट्रीम ?
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म की डिजिटल स्ट्रीमिंग की जानकारी दी। योद्धा ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम की गई है। फिल्म 10 मई से ओटीटी पर देखी जा सकती है। सिद्धार्थ मल्होत्रा ने योद्धा की ओटीटी स्ट्रीमिंग की जानकारी देते हुए कैप्शन में लिखा, जब खतरा करीब आता है, हिम्मत ऊंची उड़ान भरती है।
फिल्म की स्टार कास्ट
योद्धा में सिद्धार्थ के साथ लीड रोल में दिशा पाटनी और राशि खन्ना भी शामिल हैं। 'योद्धा' को करण जौहर ने प्रोड्यूस किया है। धर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले फिल्म का निर्माण किया गया है। वहीं, योद्धा का डायरेक्शन सागर आम्ब्रे और पुष्कर ओझा ने किया है।
HC ने खारिज की याचिका, डायल 112 का ठेका EMRI के पास ही रहेगा
कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल
सदन में गरमाई राजनीति, नगरायुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पास
सियासी तैयारी तेज, BJP ने असम-बंगाल में जीत का लक्ष्य रखा
किसानों के हित में फैसला, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य
रिटायर्ड सैनिक ने गोली चलाकर किया हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती
जनता दर्शन कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ का भरोसा, देशसेवा करने वालों को आश्वासन
विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल, PSL में मचा हड़कंप
नगर निगम ने जारी की नई पॉलिसी, अब शादी और समारोहों में लागू
मंत्री संजय निषाद के धरने से गरमाई राजनीति