सिवनी पुलिस की बड़ी सफलता
भोपाल : पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गंभीर अपराधों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सिवनी पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर हुई 1 करोड़ रुपये से अधिक की डकैती का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की लूटी गई 100 प्रतिशत संपत्ति भी जब्त की है।
03 सितम्बर की शाम थाना बंडोल क्षेत्र में ग्राम भोंगाखेड़ा स्थित गीता वेयर हाउस के सामने नेशनल हाईवे-44 पर एक आभूषण व्यवसायी को अज्ञात आरोपियों ने मोटरसाइकिल से ओवरटेक कर रोक लिया। आरोपियों ने पीड़ित की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसे नीचे गिराया तथा चाकू दिखाकर उसके पास रखे लगभग 26 किलोग्राम चांदी, 320 ग्राम सोने के जेवरात एवं नकदी सहित लगभग 1 करोड़ 08 लाख रुपये का सामान लूट लिया और फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थाना बंडोल में प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
10 विशेष टीमों ने 24 घंटे में किया डकैती का खुलासा
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिवनी कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में तत्काल 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया। टीमों को आरोपियों की धरपकड़ एवं लूटी गई संपत्ति की जब्ती के लिए अलग-अलग दिशाओं में रवाना किया गया।
पुलिस टीमों ने सिवनी, नागपुर, जबलपुर, कुरई, छपारा, लखनादौन सहित विभिन्न क्षेत्रों में 200 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। तकनीकी साक्ष्यों एवं मैदानी सूचना के आधार पर संदिग्धों की पहचान करते हुए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई के परिणामस्वरूप 24 घंटे के भीतर सभी 07 आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा उनके कब्जे से डकैती में लूटा गया 320 ग्राम सोना, 26 किलोग्राम चांदी, घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिले एवं 07 मोबाइल फोन सहित लगभग 1 करोड़ 11 लाख रुपये की शत-प्रतिशत संपत्ति जब्त की है।
मध्यप्रदेश पुलिस गंभीर एवं संगठित अपराधों के विरुद्ध त्वरित, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। अपराधियों की धरपकड़ के साथ-साथ नागरिकों की संपत्ति की सुरक्षा एवं लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी सुनिश्चित करने की दिशा में पुलिस द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है।
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित
दिल्ली में एयर इंडिया के पायलट की होटल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में मिला शव
लंबी कानूनी लड़ाई के बाद वैध भूमि स्वामी को मिला भौतिक कब्जा