एलजी और सीएम ने 350 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी
नई दिल्ली । दिल्ली के उपराज्यपाल विनय सक्सेना और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय राजधानी के लिए 350 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ दिल्ली सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक बसों के बेड़े के मामले में दुनिया की तीसरी शहर बन गई है। दिल्ली की सड़कों पर 350 इलेक्ट्रिक बसों के उतरते ही राष्ट्रीय राजधानी में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़कर अब 1650 में हो गई है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने साल 2025 के अंत तक 2940 नई इलेक्ट्रिक बसों को क्लस्टर बेड़े में शामिल करने का लक्ष्य तय कर रखा है। इसके लिए ईवी बसों की खरीद को लेकर टेंडर पहले से ही जारी है। दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत के मुताबिक राजधानी की सड़कों पर इलेक्ट्रिक बसें लाने की तैयारी कर रही कंपनियों के अधिकारियों के साथ उनकी बैठक हुई है। उन्होंने ई बस बनाने वाली कंपनियों से ईवी की आपूर्ति में तेजी से लाने के निर्देश भी दिए हैं। बता दें कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रयोग को बढ़ावा देने की रणनीति पर काम कर रही है। इसका लाभ भी दिल्ली को मिला है। दिल्ली के लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीद में रुचि दिखाने लगे हैं। वर्तमान में दिल्ली में देश के किसी भी राज्य से ज्यादा वाहन राजधानी में हैं। अकेले राजधानी में देश के कुल इलेक्ट्रिक वाहनों में में 10 प्रतिशत से ज्यादा दिल्ली में हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि