दुर्गम क्षेत्र में मिला लंगूर का कंकाल
कोरबा। कोरबा वन मंडल में नर कंकाल मिलने की सूचना पर मिलने पर पुलिस स्थल पर पहुंची। निरीक्षण के दौरान कंकाल में जंग लगा हुए एक तीर भी मिला। इससे आशंका जताई जा रही है कि तीर लगने से मौत हुई होगी। संभावना यह जताई जा रही है कि कंकाल किसी इंसान का नहीं लंगूर का है। बताया जा रहा है कि वन विभाग की एक संस्था के सदस्य दो दिन पहले सर्वे के लिए कोरबा विकासखंड के ग्राम पंचायत बेल के पास स्थित पहाड़ियों में पहुंचे थे। इस दौरान टीम की नजर पहाड़ी की तलहटी में कंकाल पर पड़ी। समीप जाकर देखा, तो कंकाल किसी इंसान का लगा। साथ ही कंकाल के बीच एक जंग लगा हुआ तीर भी मिला।
इस घटना की सूचना बालको पुलिस को दी गई। घने जंगल के भीतर नर कंकाल मिलने की सूचना पर बालको थाना प्रभारी अभिनव कांत सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम दो पहाड़ियों को पार कर दुर्गम क्षेत्र में पहुंची। पुलिस के साथ वन अमला और सीन आफ क्राइम के वैज्ञानिक अधिकारी डाक्टर सत्यजीत कोसरिया और उनकी टीम भी मौजूद रही। पुलिस और फारेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने कंकाल का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान पता चला कि वह नर कंकाल नहीं है, बल्कि लंगूर का कंकाल हो सकता है। इससे आशंका लगाई जा रही है कि लंगूर की मौत तीर के लगने से हुई होगी। हालांकि फारेसिंक जांच के बाद वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। यह बताना होगा कि घटनास्थल दुर्गम इलाके में होने के कारण लोगों की आवाजाही नहीं होती। लिहाजा कंकाल के संबंध में किसी को जानकारी नहीं मिली।
क्रिकेट नियमों को लेकर मैदान पर सख्ती देखने को मिली
बयानबाजी से बढ़ी आईपीएल को लेकर सियासत
नई व्यवस्था से 7 दिन में घर बैठे मिलेगा दस्तावेज
पुलिस ने अहम दस्तावेज और सबूत किए जब्त
अमेरिका के साथ वार्ता को लेकर तनाव बरकरार
नई नीति से जमाखोरी और किल्लत पर लगेगा अंकुश
धर्मशाला में इंटरनेशनल मैच को लेकर उत्सुकता
बड़े बिजनेस परिवार से जुड़कर बनाई अलग पहचान
निवेशकों का सतर्क रुख, एशियाई बाजार लाल निशान में
लेनदेन के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन जांच जारी