केजरीवाल की पत्नी सुनीता मेडिकल टीम के साथ रह सकती हैं मौजूद
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राउज एवेन्यू से बड़ी राहत मिली है। सीएम केजरीवाल की पत्नी मेडिकल बोर्ड से मिल सकती हैं। सुनीता केजरीवाल को सभी मेडिकल रिपोर्ट मिलेंगी। मेडिकल बोर्ड से केजरीवाल की डाइट पर भी चर्चा कर सकती हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को डॉक्टरों की सलाह के दौरान मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहने की इजाजत दे दी है। हालांकि कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट के रिकॉर्ड को देने के लिए कहा है। जिस पर मेडिकल बोर्ड के साथ चर्चा हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने शनिवार को एक वीडियो साझा किया। जिसमें उन्होंने बताया कि अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार क्यों किया गया है। केजरीवाल को एनडीए के आंध्र प्रदेश के एक सांसद मगुंटा श्रीनिवासुलू रेड्डी के बयान के आधार पर गिरफ्तार किया है। सुनीता ने कहा कि मंगुटा ने पहले बयान दिया था कि मैं अरविंद केजरीवाल से अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के लिए जमीन संबंधित मामले में मिला था। लेकिन बाद में उन्होंने अपना बयान बदल दिया और कहा कि मैं जैसे ही केजरीवाल से मिलने पहुंचा तो वहां 10-12 लोग बैठे थे। उनके सामने ही केजरीवाल ने कहा आप शराब का काम शुरू कीजिए और इसके लिए आम आदमी पार्टी को 100 करोड़ रुपये दे दीजिए। केजरीवाल को एक झूठे राजनीतिक षड्यंत्र में फंसाया गया है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल