स्लो डेथ की हो रही साजिश केजरीवाल की
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के स्वास्थ्य को लेकर मंत्री सौरभ भारद्वाज ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने दावा किया है कि दिल्ली के लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य की सुविधा देने वाले जनता के चुने हुए सीएम को दवा नहीं दी जा रही है।
उन्होंने दावा किया है कि केजरीवाल कह रहे हैं कि उनका शुगर लेवल बढ़ा हुआ उन्हें इंसुलिन चाहिए तो उन्हें इंसुलिन देने से मना किया जा रहा है।
सौरभ ने दावा किया कि जेल में धीरे-धीरे केजरीवाल की हत्या की जा रही है। सौरभ ने कहा कि एक शुगर के मरीज को इंसुलिन न देने से उसकी नसें कमजोर होने लगती हैं।
'शुगर के मरीज का ऐसे हो सकता मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर'
वह आगे बोले, नसों के कमजोर होने से धीरे-धीरे शरीर का एक-एक अंग जैसे लीवर, फेफड़ा और दिल आदि भी फेल होने लगते हैं और एक दिन मरीज मल्टीपल ऑर्गन फेल्योर के चलते अपनी जान गंवा देता है।
सौरभ ने आरोप लगाया, केजरीवाल के साथ ही ऐसा ही करने की साजिश रची जा रही है। ये लोग चाहते हैं कि केजरीवाल को समय से दवा न दी जाए ताकि उनके सेहत पर असर पड़े। फिर जब केजरीवाल जेल से छूटकर कुछ महीनों बाद बाहर आएं तो कभी वह लीवर, कभी फेफड़े और कभी दिल का इलाज करात रहें और धीरे-धीरे वह मर जाएं।
सौरभ ने कहा हम बस ये चाहते हैं कि अगर केजरीवाल को इंसुलिन की जरूरत है तो उन्हें इंसुलिन दी जाए।
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा
ईंधन की स्थिति पर मंथन, PM मोदी ने बुलाई राज्यों की मीटिंग
पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश