जेल ने बना दी जोड़ी, गैंगस्टर WEDS लेडी डॉन
नई दिल्ली । दिल्ली के द्वारका सेक्टर-तीन स्थित संतोष गार्डन बैंक्वेट हाल में दो कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ 'मैडम मिंज' आज मंगलवार को शादी के बंधन में बंध गए।
बनाए गए 30 प्रकार के व्यंजन
बैंक्विट हाल में करीब 100 लोग व 200 से ज्यादा पुलिस कर्मी तैनात हैं। जितने भी महिला व पुरुष पुलिसकर्मी काला जठेड़ी के साथ हैं। सभी ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहना हुआ है। शादी के लिए 51000 रुपये में बैंक्वेट हाल बुक किया गया है और 30 प्रकार के व्यंजन बनाए गए हैं।
समारोह स्थल पहुंचा काला जठेड़ी
इस शादी समारोह में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है। गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी शादी के लिए समारोह स्थल पर पहुंच गया है। कुछ देर पहले दुल्हन यानी लेडी डॉन अनुराधा चौधरी भी लाल सूट में पहुंच चुकी है। बैंक्वेट हाल के अंदर-बाहर और गलियों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है। मौके पर मौजूद 1000 पुलिसकर्मी हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।
लिस्ट चेक कर दी गई एंट्री
यहां किसी को भी समारोह के अंदर मोबाइल नहीं ले जाने दिया गया है। बैंक्विट हाल के आसपास की गलियों को भी पुलिस ने बंद कर रखा है। जिसका नाम लिस्ट में नहीं है उसको अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है।
सरकार का फैसला—ज्यादा से ज्यादा छात्रों को लाभ देने की कोशिश
विवादित बयान पर बढ़ा विवाद: भाजपा नेता घिरे, EC तक पहुंचेगा मामला
सीमावर्ती क्षेत्रों के लिए किन परियोजनाओं को मंजूरी, सरकार ने संसद में बताया
छत्तीसगढ़ के विकास के लिए रेल परियोजनाओं को बताया अहम
IPL से पहले बड़ा झटका, विकल्पों की तलाश शुरू
चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली रखने का एलान
शराब बिक्री में बदलाव को लेकर विभाग की तैयारी पूरी
युवाओं को नौकरी का बड़ा मौका, जल्द शुरू होगी प्रक्रिया
जिला पंचायत अध्यक्ष का धरना जैसा इंतजार, कलेक्टर से नहीं हो सकी मुलाकात