शहडोल में जेल प्रहरी के साथ मारपीट, गंभीर हालत में अस्पताल में किया भर्ती
शहडोल । जेल प्रहरी के साथ जेल गेट के बाहर ही मारपीट की घटना हुई। गंभीर अवस्था में उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। जानकारी के अनुसार जिला जेल के गेट में प्रहरी के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल किया गया है। घायल प्रहरी को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जेल प्रहरी महेन्द्र त्रिपाठी पिता चूडामणि त्रिपाठी मंगलवार शाम जेल से ड्यूटी के बाद जैसे ही गेट के बाहर पहुंचा, वहां गुड्डू नाम के व्यक्ति ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया है। डॉक्टरों ने उपचार शुरू कर दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महेंद्र का कहना है कि वह जेल से बाहर निकाला ही था कि गुड्डू नामक युवक उससे विवाद करने लगा। किसी धारदार चीज से उसके सिर पर कई वार किए। इससे वह गंभीर घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने जेल प्रहरी को अस्पताल पहुंचाया है। वहां उसका उपचार चल रहा है। कोतवाली पुलिस का कहना है कि इस मामले में गुड्डू के विरुद्ध अपराध दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एस्टेट विभाग की कार्रवाई: कांग्रेस को पुराना मुख्यालय 28 मार्च तक छोड़ना होगा
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?
गैस संकट बढ़ा, अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतजार
IPL टीम की कीमत पर खिलाड़ी का दिलचस्प बयान
गैस संकट बढ़ा, अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतजार
बम धमकी से दहशत, दूसरे दिन भी दिल्ली विधानसभा को मिला मैसेज