आज शाम लांच होगा इसरो का इन्सैट-3डीएस प्रक्षेपण
चेन्नई । मौसम विज्ञान और आपदा से संबंधित चेतावनी उपग्रह इन्सैट-3डीएस के प्रक्षेपण की उल्टी गिनती शुक्रवार से शुरू होगी। इस उपग्रह को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित शार-रेंज से भारतीय अंतरिक्ष संस्थान (इसरो) के सबसे भारी रॉकेट जियो सिंक्रोनस लांच व्हीकल (जीएसएलवी) का उपयोग करके शनिवार शाम प्रक्षेपित किया जाएगा। पहले प्रक्षेपण का समय शनिवार शाम 17.30 बजे निर्धारित था, जिसे पांच मिनट बढ़ाकर 17,35 बजे किया गया है। इसरो ने जीएसएलवी-एफ14/इनसैट-3डीएस मिशन पोस्ट कहा, प्रक्षेपण अब शनिवार को 17:35 बजे निर्धारित है। मिशन तैयारी समीक्षा समिति एवं प्रक्षेपण प्राधिकरण बोर्ड द्वारा इस महत्वपूर्ण मिशन के लिए हरी झंडी देने के बाद उलटी गिनती शुरू हो जाएगी, जिसके दौरान तीन चरण वाले वाहन में प्रणोदक भरने का कार्य किया जाएगा।
प्रक्षेपण के लगभग 19 मिनट बाद, 51.7 मीटर लंबा वाहन, 420 टन भार के साथ, उपग्रह को भूमध्य रेखा पर 19.35 डिग्री के झुकाव के साथ 170 किलोमीटर की ऊंचाई पर जियोसिंक्रोनस ट्रांसफर ऑर्बिट (जीटीओ) में प्रक्षेपित करेगा।
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल