इंदौर मेट्रो से सफर करने वालों के लिए अलर्ट, 10 दिन रहेगा शटडाउन
इंदौर। इंदौरवासियों के लिए बेहद जरूरी खबर है. यहां 10 दिनों के लिए मेट्रो पूरी तरह बंद रहेगी. मध्य प्रदेश मेट्रो रेल निगम (MPMRCL) द्वारा यह जानकारी दी गई है कि 15 जनवरी से 25 जनवरी तक मेट्रो सेवा बंद रहेगी. इस दौरान सभी 16 स्टेशनों पर सिस्टम टेस्ट और कमीशनिंग के लिए ट्रायल किया जाएगा. MPMRCL द्वारा यह मेगा ब्लॉक इसलिए किया गया है ताकि मार्च तक प्राथमिक कॉरिडोर पर मेट्रो संचालन शुरू हो सके. यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का उपयोग करने की सलाह दी गई है।
15 जनवरी से 25 जनवरी तक इंदौर मेट्रो बंद
मध्य प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MPMRCL) के अधिकारियों ने बताया कि 15 जनवरी से 25 जनवरी तक इंदौर मेट्रो पूरी तरह बंद रहेगी. दरअसल, मेट्रो के मौजूदा चालू हिस्से को बचे हुए कॉरिडोर से जोड़ने के लिए यह तकनीकी ब्लॉक जरूरी है. ट्रायल के दौरान सिग्नलिंग सिस्टम, टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क, ट्रेन कंट्रोल, सेफ्टी सिस्टम और ऑपरेशन कंट्रोल सेंटर के बीच समन्वय की जांच की जाएगी।
10 दिनों क्या-क्या टेस्ट होंगे?
10 दिनों के मेगा ब्लॉक के दौरान कई टेस्ट किए जाएंगे. इस दौरान ट्रेनों की गति, ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक सिग्नलिंग, आपातकालीन संचार व्यवस्था और प्लेटफॉर्म सुरक्षा उपकरणों की जांच की जाएगी. साथ ही साथ ट्रेन और कंट्रोल रूम के बीच रियल टाइम कम्युनिकेशन की टेस्टिंग भी होगी. च्च प्राथमिकता है और बिना पूर्ण परीक्षण के व्यावसायिक संचालन शुरू नहीं किया जाएगा।
मार्च में शुरू होगा नियमित संचालन
जानकारी के मुताबिक इस साल मार्च के महीने में इंदौर मेट्रो का प्राथमिक कॉरिडोर पूरी तरह से इंदौरवासियों के लिए शुरू करने की योजना है. इसको शुरू करने से पहले सभी स्टेशनों और ट्रैक पर व्यापक ट्रायल रन जरूरी है, जिससे किसी भी तरह की तकनीकी खामी को समय रहते दूर किया जा सके।
सीमित रूट पर चल रही मेट्रो
बता दें कि इंदौर में वर्तमान में मेट्रो सीमित रूट पर चल रही है. 11 जनवरी से मेट्रो दिन में केवल एक ही फेरा कर रही है. वहीं, दोपहर 3 बजे गांधीनगर स्टेशन से रवाना होकर मेट्रो सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक जाती थी और करीब 3:25 बजे वापस लौटकर आती थी. इस मेगा ब्लॉक के दौरान मेट्रो प्रशासन यात्रियों से वैकल्पिक साधन अपनाने की अपील की है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी