भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाद दिनेश कार्तिक खरीदा नया घर
भारतीय टीम से बाहर चलने के बावजूद विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। वह आईपीएल में आरसीबी टीम के लिए मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हैं। वहीं, इस वक्त वह अपना पूरा समय अपने परिवार को देने में व्यस्त है।
उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दिनेश कार्तिक अपने नए घर का गृह प्रवेश करते हुए नजर आए। इस दौरान उनकी पत्नी दीपिका भी नजर आई। इस कपल ने पूरी विधि-विधान से अपने नए घर में प्रवेश किया। इससे पहले दिनेश कार्तिक मेगा स्टार रजनीकांत के पड़ोसी थे।
दिनेश कार्तिक ने खरीदा नया घर, अपनी पत्नी के साथ खूबसूरत तस्वीरें की शेयर
दरअसल, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाद दिनेश कार्तिक की तरह उनकी वाइफ भी खेल (स्क्वैश) से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने दीपिका को साल 2015 में अपना हमसफर बनाया था। दीपिका उनकी दूसरी वाइफ हैं। पहली वाइफ से धोखा मिलने के बाद दिनेश कार्तिक अपनी दूसरी पत्नी के साथ खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। अक्सर वह अपनी पत्नी दीपिका के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर फैंस का दिल जीतते हुए नजर आते हैं।
इस बीच दिनेश कार्तिक ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें वह गृह प्रवेश की तस्वीरों को शेयर किया है। कार्तिक ने तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया और इसके कैप्शन पर लिखा कि यह नई शुरुआत और यादों को ताजा बनाने के लिए।
दिनेश कार्तिक का क्रिकेट करियर इस प्रकार
अगर बात करें दिनेश कार्तिक के क्रिकेट करियर की तो बता दें कि उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 26 मैचों का सामना करते हुए 1025 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक जड़े हैं। वनडे में उन्होंने 94 मैच खेले, जिसमें 1752 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 9 अर्धशतक निकले हैं। टी20आई में कार्तिक ने 60 मैच खेलते हुए 686 रन बनाए हैं। वहीं, आईपीएल में दिनेश कार्तिक ने 242 मैच खेलते हुए 4516 रन बनाए हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (24 मार्च 2026)
जीवन प्रकृति पर आधारित,राज्य में वनों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रयास-मंत्री केदार कश्यप
प्रतियोगी परीक्षओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा नालंदा परिसर युवाओं को
प्रदेश में गौवंश संरक्षण के लिए बजट और नीतियों में बड़े बदलाव : मंत्री पटेल
संघर्ष से सुकून तक: नल-जल योजना से बदली राधाबाई की जिंदगी
गरियाबंद: प्रकृति, आस्था और रोमांच का जीवंत अनुभव
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी