कनाडा में भारतीय परिवार की मौत
ब्रैंपटन। कनाडा के ओंटारियो प्रांत में भारतीय परिवार के घर में आग लगने से 3 सदस्यों की मौत हो गई। आग लगने की वजह अब तक सामने नहीं आई है। पुलिस को शक है कि घर में आग लगाई। उनका कहना है कि आग लगना एक्सीडेंटल नहीं हो सकता। पुलिस ने शनिवार को कहा- ब्रैंपटन शहर में स्थित एक घर में 7 मार्च को आग लगी थी। यहां आग बुझाए जाने के बाद मानव अवशेष मिले थे। हालांकि, यह साफ नहीं हुआ था कि कितने लोग जलकर मरे हैं। 15 मार्च को मानव अवशेषों की पहचान भारतीय परिवार के तीन सदस्यों के रूप में हुई। पुलिस अफसर टैरिन यंग ने कहा- आग में झुलसकर राजीव वारिकू, पत्नी शिल्पा कोठा और 16 साल की बेटी महेक वारिकू की मौत हो गई। आग लगने से पहले तीनों घर में ही मौजूद थे।
Musk का प्लेटफॉर्म हुआ क्रैश, हजारों यूजर्स को एक्सेस में परेशानी
महिला बैरक का इस्तेमाल कर भागा आरोपी
लंबे समय से मिल रही थीं अवैध वसूली की शिकायतें
आरोपी इंस्पेक्टर को राहत नहीं, सेवा में वापसी पर ब्रेक
ईरान के फैसले से तेल बाजार में हलचल, कीमतों में तेज़ उछाल
बिना तामझाम के IPL का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी रद्द
भक्ति में डूबा शहर, कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा प्रारंभ
संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
नोटिस पर राजनीति तेज: कांग्रेस ने उठाए भेदभाव के सवाल
प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी