दरभंगा में भीषण एक्सीडेंट, पति की मौत और पत्नी गंभीर; जांच में जुटी पुलिस
मधुबनी: मधुबनी जिले के सदर थाना क्षेत्र के लोआम-भालपट्टी मार्ग पर छतवन के पास शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार दंपती को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए और दोनों पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
इलाज के दौरान पति की मौत
सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुँची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया। रहिका थाना क्षेत्र के घटधारा गाँव निवासी नवीन कुमार भंडारी (40) को गंभीर हालत में डीएमसीएच ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, उनकी पत्नी बबीता कुमारी (34) का इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है और उनकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
असिस्टेंट प्रोफेसर थीं घायल महिला
मृतक के स्वजन भी सूचना मिलते ही डीएमसीएच पहुँच गए। परिजनों के अनुसार, बबीता कुमारी ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर हिंदी विभाग में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। दोनों की शादी 14 साल पहले हुई थी और उनके एक बेटा व एक बेटी हैं।
रोज की तरह निकले थे घर से
रोज की तरह नवीन भंडारी अपनी पत्नी को छोड़ने के लिए बाइक से निकले थे और दोनों ने हेलमेट भी पहन रखा था। लोआम के निकट एक अनियंत्रित वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। समय पर एम्बुलेंस न मिलने पर ग्रामीणों ने नाराजगी भी जताई, जिसे पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत किया। पुलिस अब फरार वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा