बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा
बुलंदशहर। बदायूं से लौट रहे परिवार की कार जहांगीराबाद मार्ग स्थित चांदोक दौराहा के पास पुलिया से टकराकर पलट गई और कार में आग लग गई। इससे कार में सवार मासूम समेत पांच लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं एक किशोरी बच गई। पुलिस ने घायल किशोरी को उपचार के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं शवों को मर्चरी भेज दिया है।
बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के गांव चमनपुरा निवासी 24 वर्षीय तनवीज अहमद पुत्र तनवीर अहमद दिल्ली स्थित निजी कंपनी में इंजीनियर था, जो 15 जून को परिवार में आयोजित शादी समाराेह में शामिल होने के लिए बदायूं के सहसवान में आया था। बुधवार की तड़के तनवीज अपनी पत्नी 22 वर्षीय निदा उर्फ निगत, 16 वर्षीय बहन गुलनाज, बहनोई 25 वर्षीय जुबैर अली पुत्र औसत अली निवासी गांव खैरपुर थाना सहसवान, सलहेज मोमिना पत्नी जुबैर अली और जुबैर की दो वर्षीय मासूम जैनुल को स्विफ्ट कार से लेकर दिल्ली जा रहा था।
पुलिस से टकराकर लगी आग
जहांगीराबाद मार्ग स्थित चांदोक दौराहे पर जैसे की कार पहुंची, पुलिया से टकराकर कार सड़क किनारे खाई में पलट गई और कार में आग लग गई। आग में जिंदा जलकरतनवीज, निदा उर्फ निगत, जुबैर अली, मोमिना और मासूम जैनुल की मौके पर मौत हो गई, जबकि गुलनाज बुरी तरह से झुलस गई। गुलनाज को राहगीरों ने कार का शीशा तोड़कर बाहर निकालकर बचाया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने अस्पताल भेजी घायल
पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंच गया। शवों को मर्चरी भेज गया और मामले की सूचना उनके परिजनों को दी। घटना के बाद से परिजन में कोहराम मचा है, उनका रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की खबर मिलने के बाद गांव में मृतकों के स्वजन समेत तमाम लोग बुलंदशहर रवाना हो गए हैं।
एक ही परिवार के हैं मृतक
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. तेजवीर सिंह का कहना है कि आग में झुलसकर मरे लोग एवं घायल एक ही परिवार के है, उनके परिजन बुलंदशहर अस्पताल पहुंच गए हैं। कार में सीएनजी लगी थी, जिसके चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (27 मार्च 2026)
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक अंगारेश्वर महादेव का पूजन-दर्शन कर अभिषेक किया
2018 के बाद पहली बड़ी LPG डील: IOCL ने ईरान से मिलाया हाथ
श्रद्धालुओं को सुविधाएँ उपलब्ध कराने में नहीं रखी जाएगी कोई कमी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्य सरकार "सच्चा वादा और पक्का काम" के ध्येय को साकार करते हुए बढ़ रही है संकल्प से सिद्धि की ओर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान