2 दिन होली मनायी जायेगी
वारणसी । शास्त्र व पंचांग के अनुसार रंगोत्सव होली 26 मार्च को है लेकिन सरकारी कार्यालयों में 25 मार्च को ही होली की छुट्टियां घोषित हैं। इस वजह से आम लोग 25 को भी होली खेलेंगे और 26 को भी होली मनायी जायेगी। 25 मार्च को दिन के 11.31 बजे तक पूर्णिमा रहने के कारण पूरा दिन पूर्णिमा का मान्य है। इसी दिन स्नान दान की पूर्णिमा भी है।
इस दिन सिर्फ वाराणसी में होली खेली जायेगी। शास्त्र के अनुसार अन्य सभी जगहों पर रंगों का त्योहार होली 26 मार्च को मनायी जानी चाहिए। पंडित कौशल कुमार मिश्र ने कहा कि वाराणसी पंचांग के अनुसार पूर्णिमा के दिन होली का त्योहार नहीं मनाया जाता है। इस कारण होली 26 को मनायी जायेगी। इसी दिन उदयाकाल में चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा भी है। इस कारण यह त्योहार मनाया जाता है। इसी दिन होलिका के भस्म को भी ग्रहण किया जायेगा। चुटिया में प्राचीन श्रीराम मंदिर के समीप शनिवार को धूमधाम से होलिका दहन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन फग डोल जतरा मेला समिति की ओर से किया गया। मुहूर्त के अनुसार रात 10:30 बजे पाहन स्नान कर एक लोटा जल और फरसा लेकर फगुआ काटने आये और एक ही वार में अरंडी की डाल को काट दिया। इसके बाद राम मंदिर के महंत गोकुल दास ने पूजा-अर्चना कर होलिका दहन किया। उल्लेखनीय है कि चुटिया में होलिका से एक दिन पहले ही होलिका दहन की परंपरा है।
विदिशा हादसा: दबंगों ने तहसील से लगे मकान पर तोड़फोड़ की, कैमरा सबूत भी ले गए
नीतीश कुमार की अध्यक्षता पक्की, JDU में कोई विकल्प नहीं: ललन सिंह
मोहन यादव ने लिया सख्त फैसला: सीधी की कलेक्टर और गुना के एसपी की कार्यप्रणाली पर शिकंजा
रुपया कमजोर, महंगाई बढ़ने की चिंता: राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा
मंगलुरु में ईंधन आपूर्ति में राहत, रूस और अमेरिका से तेल व रसोई गैस पहुंची
चारधाम यात्रा विवाद: मंदिरों में प्रवेश पर रोक, बयानबाजी से बढ़ी सियासी बहस
तनय की मौत का रहस्य: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इंदौर अग्निकांड की पुलिस भूल उजागर
मायावती की योजना फोकस में: तीन राज्यों के लिए गुप्त रणनीति पर काम