नीट पेपर लीक मामले में हाई कोर्ट ने NTA से मांगा जवाब
नई दिल्ली।ग्रेस मार्क्स देने के साथ-साथ पांच मई को आयोजित नीट (यूजी) परीक्षा के पेपर लीक को चुनौती देने वाली चार नई याचिकाओं पर दिल्ली हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से जवाब मांगा है।इस दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि परीक्षा से संबंधित विभिन्न रिट याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट सहित देश की विभिन्न अदालतों में दायर की जा रही हैं। मामले में अगली सुनवाई पांच जुलाई को होगी।मालूम हो कि नीट-यूजी की परीक्षा गत पांच मई 2024 को हुई थी। परीक्षा के बाद से ही पेपर लीक होने और परीक्षा में गड़बड़ी और अनियमितता के आरोप लगाए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर छात्र इसे लेकर प्रदर्शन भी कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने भी बड़े पैमाने पर नीट में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया है और इसे सुधारने के लिए कदम उठाए जाने की बात कही है।सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका में नीट - यूजी का पेपर लीक होने और अनियमितताओं का आरोप लगाया गया है। याचिका में नीट में हुई अनियमितताओं की जांच कराने और नीट - यूजी क्वालीफाई करने वाले छात्रों की दोबारा नीट परीक्षा कराने का निर्देश दिये जाने की मांग उठाई गई है।
तेल उत्पादों पर कर में कटौती पर CM फडणवीस ने केंद्र को धन्यवाद, आम जनता से की खास विनती
करेर गांव पहुंचकर CM ने लिया हाल, बोले—दोषियों पर होगी कार्रवाई
कौन बनेगा इस बार IPL 2026 का चैंपियन?
इलाज में लापरवाही पड़ी भारी, डॉक्टर के खिलाफ 49.56 लाख का दावा
अयोध्या: रामनवमी पर रामलला का दिव्य सूर्य तिलक, PM मोदी ने टीवी के माध्यम से श्रद्धालुओं के साथ साझा किया दृश्य
क्या IPL 2026 होगा धोनी का आखिरी सीजन?
हिमालय प्राइड सोसाइटी में लिफ्ट खराब, कन्याएं एक घंटे तक रहीं अंदर बंद
शंकराचार्य विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती
न्याय व्यवस्था में संवेदनशीलता की मिसाल