गर्मी ने बढ़ाई मुश्किलें: दिल्ली में बिजली संकट, केजरीवाल ने सिस्टम को जिम्मेदार ठहराया
दिल्ली में गर्मियों ने दस्तक दे दी है और गर्मी के साथ-साथ राजधानी में बिजली की डिमांड अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं. जिसके कारण पूरी दिल्ली में पावर कट देखने मिले हैं, बिजली कटौती ने दिल्लीवासियों की परेशानी को और बढ़ा दिया है. इसके अलावा कटौती ने सियासी पारा भी चढ़ा दिया है.
दिल्ली में बिजली के बार-बार कट होने ने विपक्ष को दिल्ली सरकार परा निशाना साधने का मौका दिया है. आप सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “कल दिल्ली में पीक डिमांड 5462 MW थी. केवल इतने में ही कल रात पूरी दिल्ली में कई जगहों पर कई कई घंटे बिजली नहीं आयी. पिछले साल पीक डिमांड लगभग 8500 MW पहुंच गई थी. फिर भी हमारी सरकार के दौरान दिल्ली में कहीं बिजली नहीं गई.”
दिल्ली की बिजली को दो दिन में किया खराब-केजरीवाल
उन्होंने आगे कहा, “आने वाले हफ्तों में जब दिल्ली में गर्मी और बढ़ेगी और बिजली की डिमांड भी बढ़ेगी तो क्या होगा? पिछले दस साल में हमने दिल्ली के बिजली सिस्टम को बड़ी मुश्किल से ठीक किया था. कहते हैं किसी भी चीज़ को ठीक करने में बरसों लग जाते हैं लेकिन उसे ख़राब दो दिनों में ही कर दिया जाता है.
वहीं आप विधायक आतिशी ने भी सरकार को निशाना बनाते हुए एक्स पर लिखा, “कल रात को दिल्ली वाले बहुत परेशान रहे. जगह जगह पर लंबे लंबे पॉवर कट हुए, रात भर मुझे दिल्ली के अलग अलग हिस्सों से मेसेज और कॉल आए. लोग बहुत परेशान हैं, लेकिन भाजपा की दिल्ली सरकार सो रही है…
दिल्ली में पावर कट
दिल्ली का पारा इस साल अप्रैल में 41 डिग्री पहुंच चुका है. जिसकी वजह से दिल्लीवासियों को कई परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है, इस दौरान बिजली ‘कटौती आग में घी डालने’ वाला काम कर रही है. इस कटौती ने विपक्ष के नेता ही नहीं दिल्ली की आम जनता के मन में भी नई सरकार के खिलाफ गुस्सा पैदा किया है.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल