एचसीएल टेक 25,000 इंजीनियरों को गूगल जेमिनी पर सक्षम बनाएगी
नई दिल्ली । आईटी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एचसीएलटेक ने कहा है कि उसने उद्योग समाधान निर्मित करने और कारोबार को बढ़ाने गूगल क्लाउड के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया है। इसके तहत एचसीएलटेक 25,000 इंजीनियरों को गूगल जेमिनी पर सक्षम करेगी। कंपनी ने कहा कि गूगल क्लाउड की नवीनतम जेनएआई प्रौद्योगिकी पर इंजीनियरों को सक्षम करके कंपनी का लक्ष्य ग्राहकों को उनकी एआई परियोजनाओं के विभिन्न चरणों में सहायता देना है। एचसीएलटेक के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह सहयोग गूगल के सबसे सक्षम और बड़े स्तर वाले जेमिनी मॉडल का उपयोग करके एचसीएल टेक के नवीन जेनएआई समाधानों को बाजार में लाएगा। हमारा मानना है कि इससे हमें एचसीएलटेक के विविधतापूर्ण पोर्टफोलियो के जरिये वैश्विक उद्यमों में और भी अधिक मूल्य लाने में मदद मिलेगी। शुरुआत में कंपनी विनिर्माण, स्वास्थ्य सेवा और दूरसंचार क्षेत्र के ग्राहकों के लिए जेनएआई क्षमताएं लाने पर ध्यान केंद्रित करेगी। एचसीएलटेक ने यह भी कहा कि वह अपने समर्पित क्लाउड नेटिव लैब्स और एआई लैब्स से तैयार उद्योग समाधानों का पोर्टफोलियो मजबूत करने और उसका विस्तार करने के लिए जेमिनी मॉडल का उपयोग करेगी, जो ग्राहक नवोन्मेष में तेजी लाने पर ध्यान केंद्रित करते हैं तथा एआई विशेषज्ञों और इंजीनियरों द्वारा संचालित होते हैं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (25 मार्च 2026)
डिजिटल सेवा केंद्र से बदली रानी कुर्रे की जिंदगी, बनीं आत्मनिर्भर
डेयरी योजना बदल रही है धनमती की तकदीर
मध्यप्रदेश पुलिस की संपत्ति संबंधी अपराधों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
किसान ही देश के भाग्य विधाता हैं, उनकी समृद्धि ही है हमारा संकल्प : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
चमेली के जीवन में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना ने बिखेरी खुशियों की रोशनी
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़ के लिए मील का पत्थर
“महिला सम्मान का असली अर्थ तब होगा जब महिलाओं के खिलाफ अपशब्द बंद होगा” : एआईजी सिंह
अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा पर चर्चा: ईरान संकट के बीच ट्रंप ने पीएम मोदी से बात की
मुख्यमंत्री डॉ. यादव वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व में बुधवार को रिलीज करेंगे कछुए