दिल्ली के भजनपुरा में जिम मालिक की 21 बार चाकुओं से गोदकर हत्या
नई दिल्ली । उत्तर-पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में कुछ लोगों ने एक जिम के मालिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दिल्ली पुलिस के मुताबिक जिम मालिक सुमित पर कुछ लोगों ने बुधवार की रात गामरी एक्सटेंशन स्थित उसके घर के बाहर हमला किया था। मृतक की पहचान सुमित चौधरी उर्फ प्रेम (28) के रूप में हुई है। वह पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली एक कंपनी चलाता था। फिलहाल, पुलिस इस घटना की जांच में जुटी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त जॉय टिर्की ने बताया कि बुधवार (10 जुलाई) की देर रात सुमित अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान तीन से चार लोगों से उसका झगड़ा हो गया था। टिर्की के अनुसार हमलावरों ने सुमित पर चाकू से हमला कर दिया और उसके चेहरे, गर्दन, छाती और पेट पर कई वार किए। उसके चेहरे पर चाकू से 21 से ज्यादा बार हमला किए जाने के निशान हैं। डीसीपी जॉय टिर्की ने बताया कि सुमित को जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि सुमित को पहले हत्या के प्रयास के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और वह जमानत पर बाहर था। उन्होंने कहा कि घटना के बाद अपराधियों की पहचान करने के लिए घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। सुमित के परिवार में उसकी पत्नी और तीन साल का बेटा है। हत्या की कोशिश का एक केस भजनपुरा थाने में उसके खिलाफ दर्ज है। उस मामले में सुमित सजायाफ्ता दोषी है। फिलहाल, वह हाईकोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस को आशंका है कि हमलावरों ने रंजिशन उसकी हत्या की हो।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (28 मार्च 2026)
ग्राम गिधली बसना हर घर जल ग्राम के रूप में प्रमाणित
प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना
माँ के आशीर्वाद से ही सभी कार्य सफल होते हैं : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने भगवान भैरवनाथ एवं माँ बूढ़ी माता के दर्शन किए
हरदीप पुरी ने कहा- “कोई लॉकडाउन प्रस्ताव विचाराधीन नहीं”
खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स : केरल की एथलेटिक्स टीम पहुंची जगदलपुर, पारंपरिक लोकनृत्य से हुआ भव्य स्वागत
पीएम जनमन योजना से बदल रही विशेष पिछड़ी जनजातियों की तस्वीर, पक्के आवास से मिल रहा सुरक्षा का आधार
रतलाम के डायल-112 हीरोज: मोटर साइकिल दुर्घटना में घायल हुए 03 व्यक्तियों को त्वरित सहायता कर पहुँचाया अस्पताल