कला और संस्कृति के रंग में रंगा ग्रेटर नोएडा
ग्रेटर नोएडा|ग्रेटर नोएडा वेस्ट के महागुन मायवुड्स स्थित ग्रैप डिजाइन संस्थान द्वारा स्वरभारती कला केंद्र में राष्ट्रीय स्तर की कला एवं संस्कृति प्रतियोगिता का भव्य और सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न क्षेत्रों से 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। नृत्य, गायन, संगीत, चित्रकला एवं कला प्रदर्शनी जैसी विभिन्न विधाओं में बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता के परिणामों में नृत्य विधा में डी क्रू को प्रथम स्थान, गायन में मयंक तथा चित्रकला में लावण्या को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। अन्य प्रतिभागियों को द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. पूजा सिंह गंगानिया रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती एकता सोनी (प्रधानाचार्य, सैफायर इंटरनेशनल स्कूल) एवं श्रीमती प्रियंका सागर महेश्वरी उपस्थित रहीं। निर्णायक मंडल में अरविंद कुमार कृष्ण, रिचा गुप्ता और एकता गुप्ता शामिल रहे।इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन का सफल संचालन ग्रैप डिजाइन संस्थान की संस्थापक विजेता श्रीवास्तव एवं निदेशक केवीके श्रीवास्तव के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मंच संचालन साक्षी के मट्टो और गौरी शर्मा द्वारा प्रभावशाली ढंग से किया गया। आयोजन की सफलता में संस्थान की टीम के साथ-साथ नेहा, स्वाति, दीपाली एवं अभिभावकों का सहयोग सराहनीय रहा। यह आयोजन बच्चों के लिए न केवल प्रतियोगिता रहा, बल्कि कला और संस्कृति के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक मंच बनकर उभरा।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा