राधा रमण के AI वीडियो पर मथुरा में गोस्वामी समाज का विरोध, दी चेतावनी
वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक राधा रमन मंदिर जो की काफी प्राचीन विग्रह है. मंदिर के विग्रह के साथ आज की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके छेड़छाड़ की गई है. जिसमें एआई का प्रयोग करके ठाकुर राधा रमन के तरह-तरह के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहे हैं. उस वीडियो में दिखाया गया है कि ठाकुर राधा रमन और ठाकुर राधावल्लभ किस तरह से एक दूसरे के गले मिल रहे हैं. तो वही दूसरा वीडियो ठाकुर राधा रमण लाल के पट बंद होने के बाद का बताया जा रहा है.
जिसमें कहा गया है कि भगवान जब भक्तों को दर्शन नहीं देते हैं तो वह खेलते कूदते है और नृत्य करते हैं. इन सब वीडियो को लेकर गोस्वामी समाज में आक्रोश व्याप्त है जिसमें गोस्वामी समाज ने इस कृत्य की निंदा की है. और उन्होंने चेतावनी दिए की कोई भी व्यक्ति है आगे से ऐसी गलती ना करें यदि कोई भी गलती करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई मंदिर प्रबंधक कमेटी द्वारा की जाएगी.
तीर्थ नगर वृंदावन जहां पर हजारों की संख्या में मंदिर के दर्शन करने को भक्तों को मिलते हैं वहीं कुछ मंदिर ऐसे हैं जो काफी प्राचीन है जिनका नाम लेकर ही भक्त कहते है कि हमको यहां मंदिर में जाना चाहिए. वहीं वृंदावन के सप्त देवालयों में से एक प्राचीन मंदिर राधा रमन मंदिर है जो की भगवान का जो विग्रह है वह शालिग्राम शीला से प्रकट हुआ है.
वीडियो वायरल होने पर भड़के लोग
राधा रमन जिसकी काफी मानता है लेकिन अब कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रयोग करके भगवान के विग्रह के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जिसमें कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है. उस वीडियो में दिखाया गया है कि भगवान राधा रमन मंदिर बंद होने के बाद क्या करते हैं और ठाकुर राधा बल्लभ और राधा रमन का मिलन भी दिखाया गया है. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई और गोस्वामी समाज तक इसकी बात पहुंची तो गोस्वामी समाज में काफी ज्यादा आक्रोश व्याप्त था, जिसको लेकर गोस्वामी समाज ने एक लेटर भी जारी किया जिस पर आज शाम को बैठक भी होगी.
मंदिर के पुजारी ने की निंदा
लेकिन जब इस बारे में ठाकुर राधा रमन मंदिर के सेवायत पदम नाथ गोस्वामी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे जो की बहुत ही निंदनीय अपराध है. हमारे आराध्य का इस तरह से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डालना बिल्कुल गलत है क्योंकि एक यह एक प्राचीन विग्रह है. और आजकल की टेक्नोलॉजी का प्रयोग करके ऐसी वीडियो बनाकर वायरल करना गोस्वामी समाज बर्दाश्त नहीं करेगा.
वहीं उन्होंने कहा है कि अभी सिर्फ चेतावनी दी जा रही है. यदि आगे से कोई ऐसा करते दोबारा करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा