दोस्तों ने मिलकर कर दी रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान की हत्या
कानपुर । कानपुर में एक बर्थडे पार्टी के दौरान कुछ दोस्तों ने मिलकर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान शेख की हत्या कर दी है। यह हत्या नशेबाजी में हुए विवाद के दौरान हुई है। मिली जानकारी के अनुसार रेलबाजार रामलीला कमेटी के अध्यक्ष इमरान शेख (44) उर्फ नेताजी की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी है। बुधवार तड़के खून से लथपथ उनका शव घर के पास पड़ा मिला। हत्या में चार दोस्त शामिल बताए जा रहे हैं। इनमें एक आरोपी पिंटू सेंगर हत्याकांड के आरोप में जेल में बंद हिस्ट्रीशीटर फैसल का भाई अफ्फान कुरैशी है। पुलिस ने चारों पर हत्या की रिपोर्ट दर्जकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार रेलबाजार निवासी मो. सुलेमान ट्रक की बॉडी बनाने का काम करते हैं। उनके पांच बेटों में तीसरे नंबर का बेटा इमरान शेख रेलबाजार रामलीला कमेटी का अध्यक्ष होने के साथ ही हिंदू-मुस्लिम एकता संगठन में महामंत्री भी थे।
इमरान के बड़े भाई इरफान ने बताया कि मंगलवार देर रात करीब 11 बजे इमरान दोस्त अफ्फान कुरैशी, खपरामोहाल निवासी शोएब उर्फ सिजारो, अंश व शुभम के साथ जाजमऊ में एक दोस्त की बेटी की बर्थ डे पार्टी में गए थे। सभी अफ्फान की लाल रंग की कार से गए थे। पुलिस के अनुसार वहीं इमरान का शोएब और उसके साथियों से नशेबाजी के दौरान विवाद हो गया। उस वक्त लोगों ने बीचबचाव कर उन्हें शांत करा दिया। इसके बाद इमरान उन्हीं दोस्तों के साथ घर आया। यहां इमरान की चारों से दोबारा बहस हो गई। तभी चारों ने ईंट से इमरान के सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी और शव छोड़कर भाग निकले। बुधवार को एक आरोपी शोएब उर्फ सिजारो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी तीन आरोपियों की तलाश जारी है।
“किशोरी से मातृत्व तक" महिलाओं के हर चरण में स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करेगा शक्ति केंद्र : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध विरासत से परिचित कराना और प्रदेश के युवाओं को सेना में शामिल होने के लिए प्रेरित करना जरूरी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मोदी का रिकॉर्ड: भारत के सबसे लंबे समय तक चलने वाले नेतृत्व की उपलब्धि
प्रकृति की गोद में रोमांच- मोहरेंगा नेचर सफारी
हथियार छोड़ शिक्षा की राह पर बढ़ रहे पुनर्वासित युवा, उल्लास महापरीक्षा में 28 युवा हुए शामिल
भोपाल में प्रस्तावित सेना दिवस आयोजन प्रदेशवासियों को भारतीय सेना की समृद्ध परंपरा, शौर्य और बलिदान से जोड़ने का होगा महत्वपूर्ण अवसर : उप मुख्यमंत्री शुक्ल
पिनगवां का ट्रैफिक अलर्ट: अतिक्रमण के चलते लंबा जाम लग रहा
प्रयागराज में गैस टैंक विस्फोट, कई घायल; 8 मजदूरों की मौत