बिजली चोरी को रफादफा करने में चार इंजीनियर निलंबित
लखनऊ । उतरेठिया उपकेंद्र के तहत विजयनगर निलमथा निवासी फौजी विनोद कुमार सिंह के घर में 23 जून को पकड़ी गई पांच किलोवाट की बिजली चोरी को रफादफा करने की डील के आरोप में सेस खंड नादरगंज के अधिशासी अभियंता दुर्गेश यादव, उपखंड अधिकारी राजेश कुमार, जेई शिव प्रसाद मिश्र एवं जितेंद्र मिश्र को निलंबित कर अलग-अलग जिलों से संबद्ध किया गया है।पावर कॉरपोरेशन की कमेटी की जांच में उपखंड अधिकारी एवं दो अवर अभियंता ही दोषी पाए गए थे जबकि अधिशासी अभियंता को पर्यवेक्षणीय लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। इस संबंध में मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के एमडी भवानी सिंह खंगारौत ने बुधवार को आदेश जारी किए हैं। इनमें अधिशासी अभियंता नादरगंज को मुख्य अभियंता (वितरण) बरेली क्षेत्र-द्वितीय, उपखंड अधिकारी को मुख्य अभियंता (वितरण) अयोध्या क्षेत्र, जेई जितेंद्र कुमार मिश्रा एवं शिव प्रसाद मिश्रा को मुख्य अभियंता (वितरण) देवीपाटन क्षेत्र गोंडा से संबद्ध किया गया।
बीसीसीआई ने आईपीएल शेड्यूल घोषित किया, लीग मुकाबले 24 मई तक, प्लेऑफ की भी मिली जानकारी
दिल्ली लौट गई एयर इंडिया की लंदन फ्लाइट, तकनीकी खराबी बनी कारण
आंध्र प्रदेश में दर्दनाक बस हादसा: सीएम का शोक संदेश, PMO ने राहत राशि का ऐलान
होर्मुज में तनाव, लेकिन भारत में पेट्रोल, डीजल और LPG की आपूर्ति सुरक्षित
TMC का ऐलान- जिनके नाम हटेंगे, उन्हें नहीं छोड़ेंगे अकेला
इंदौर अग्निकांड में नया मोड़: चार्जिंग पर लगी कार के बारे में परिवार ने किया खुलासा
ईंधन की स्थिति पर मंथन, PM मोदी ने बुलाई राज्यों की मीटिंग
पान मसाला प्रमोशन केस में कोर्ट सख्त, पुलिस को कार्रवाई के निर्देश