ऋषभ पंत को लेकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने की बड़ी भविष्यवाणी, कहा....
आईसीसी ने शुक्रवार को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शेड्यूल जारी कर दिया। भारत 5 जून से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मंजरेकर ने बड़ी भविष्यवाणी की है। मंजरेकर का कहना है कि अगर ऋषभ पंत पूरा आईपीएल खेलते हैं तो वह टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम का हिस्सा होंगे।
टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी होने के बाद संजय मंजरेकर ने स्टार स्पोर्ट्स से बात की। इस दौरान उन्होंने भारत के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी की भविष्यवाणी की। मंजरेकर ने कहा कि पंत पूरी तरह ठीक हैं। अगर वह पूरा आईपीएल खेल लेते हैं तो ऋषभ टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भारतीय टीम में वापसी कर सकते हैं।
फिटनेस पर होगा निर्भर
मंजरेकर ने कहा, अगर ऋषभ पंत फिट हैं और पूरा आईपीएल सीजन खेलने में सक्षम हैं तो निश्चित रूप से भारतीय टीम में आएंगे। अगर ऋषभ पंत फिट नहीं होते हैं तो उनकी जगह ईशान किशन और जितेश शर्मा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की पंसद होंगे।
पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं पंत
गौरतलब हो कि एक्सीडेंट के बाद से ऋषभ पंत पिछले एक साल से क्रिकेट से दूर हैं। फिलहाल वह रिहैब पर हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुए फोटो और वीडियो से फैंस को उम्मीद है कि पंत आईपीएल 2024 में खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं।
20 टीमें लेंगी हिस्सा
बता दें कि इस बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। सभी टीमों को चार ग्रुप में बांटा गया है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है। हर ग्रुप की टॉप तीन टीमें अगल चरण के लिए क्वालीफाई करेंगी। सुपर-12 के लिए दो ग्रुप बनाए जाएंगे।
HC ने खारिज की याचिका, डायल 112 का ठेका EMRI के पास ही रहेगा
कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल
सदन में गरमाई राजनीति, नगरायुक्त के खिलाफ प्रस्ताव पास
सियासी तैयारी तेज, BJP ने असम-बंगाल में जीत का लक्ष्य रखा
किसानों के हित में फैसला, सरकार ने बढ़ाया समर्थन मूल्य
रिटायर्ड सैनिक ने गोली चलाकर किया हमला, घायल को अस्पताल में भर्ती
जनता दर्शन कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ का भरोसा, देशसेवा करने वालों को आश्वासन
विदेशी खिलाड़ियों की सुरक्षा पर सवाल, PSL में मचा हड़कंप
नगर निगम ने जारी की नई पॉलिसी, अब शादी और समारोहों में लागू
मंत्री संजय निषाद के धरने से गरमाई राजनीति