पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां घर में मृत पायीं गयीं
पुणे । पूर्व क्रिकेटर सलिल अंकोला की मां माया अंकोल का निधन हो गया है। 77 साल की माया अंकोला घर में मृत पायी गयी। ये मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। अब तक जानकारी के अनुसार किसी अज्ञात व्यक्ति के हमले में इस क्रिकेटर की मां की मौत हुई है पॉश डेक्कन इलाके में प्रभात रोड पर अंकोला का घर है। इस मामले की जांच के लिए विशेषज्ञों के साथ पुलिस की टीमें भी पहुंची। घर की नौकरानी ने सबसे पहले माया अंकोला को मृत देखा और उसी के बाद पुलिस वहां पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्रिकेटर की मां को तत्काल ही अस्पताल ले जाया गया था। मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसकी रिपोर्ट के बाद ही इस मामले में पक्के तौर पर कुछ कहा जा सकेग। अब तक की जांच में उनके घर में जबरन किसी के प्रवेश की आशंका नजर नहीं है। इसके अलावा आप-पास रहने वाले लोगों ने घर से कोई आवाज सुनी है। पुलिस अभी सीसीटीवी के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सबूत एकत्र करने के लिए फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम अंकोला स्थित घर पहुंच गई है और अपराध की जांच के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। इस क्रिकेटर के साथ दूसरी बार ये ये हादसा हुआ है। इससे पहले 2013 में उनकी पत्नी ने भी आत्म हत्या कर ली थी
महाराष्ट्र की ओर से खेलने वाले अंकोला ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत काफी पहले की थी। साल 1989 को उन्हें भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिला। बाद में सलिल ने वनडे में भी डेब्यू किया। वह 1996 के विश्व कप में भारतीय टीम में हिस्सा थे हालांकि उन्हें खेलने का अवसर नहीं मिला था।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (30 मार्च 2026)
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सुनी ‘मन की बात’
जंगल क्षेत्र में अवैध बोरवेल खनन पर वन विभाग की सख्त कार्यवाही, दो वाहन जब्त
भारत में हवाई सेवाओं का विस्तार अकल्पनीय, अब हर तबके के लिए संभव हुई हवाई यात्रा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माँ नर्मदा के आशीर्वाद से प्रदेश में बह रही है विकास की नई धारा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आयुर्वेद चिकित्सा शिविर में 405 मरीजों का हुआ निःशुल्क उपचार
राष्ट्रीय फलक पर कोरिया- 'मन की बात' में 5 प्रतिशत जल संरक्षण मॉडल की सराहना
भगवान महावीर के विचार आज भी हैं प्रासंगिक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इनोवेशन अपनाकर मध्यप्रदेश बनेगा उद्यमिता का हब : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
आठ स्वर्ण और एक रजत के साथ केआईटीजी 2026 में चमके कर्नाटक के मणिकांता एल, अब एशियाई खेलों की ओर नजर