टेकऑफ के बाद फ्लाइट के इंजन में आग, इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई
नेपाल में एक विमान ने आज यानी 6 जनवरी को इमरजेंसी लैंडिंग की. उड़ान के कुछ ही देर बाद नेपाल की बुद्धा एयरलाइन के बाएं इंजन में आग लग गई थी, अचानक लगी आग के बाद फ्लाइट को एक बार फिर काठमांडू की तरफ डाइवर्ट किया गया और फौरन फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट में 76 लोग सवार थे.
बाएं इंजन में आग लगने के बाद विमान की काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. इस फ्लाइट ने BHA953 सुबह स्थानीय समयानुसार 10:37 बजे त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंद्रगाड़ी के लिए उड़ान भरी थी. इसी के बाद विमान के बाएं इंजन में आग लगने के बाद फ्लाइट ने वीओआर लैंडिंग की और सुरक्षित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लौट आया. फ्लाइट ने सुबह 11:15 बजे इमरजेंसी लैंडिंग की.
सभी यात्री सुरक्षित
फ्लाइट में 72 यात्री और 4 क्रू मेंबर सवार थे. इमरजेंसी लैंडिंग होने के बाद अभी तक सामने आई जानकारी के मुताबिक किसी के भी घायल होने की सूचना नहीं है. सभी सुरक्षित हैं.
बुद्धा एयरलाइन ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर कहा, फ्लाइट नंबर 953 जोकि काठमांडू से बदरपुर जा रही थी, कॉल साइन 9N-AJS के साथ उसको बाएं इंजन में तकनीकी खराबी के चलते काठमांडू एयरपोर्ट की तरफ फिर से डाइवर्ट किया गया. साथ ही जानकारी दी गई कि एयरक्राफ्ट ने सुरक्षित त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुबह 11 बज कर 15 मिनट पर सुरक्षित लैंडिंग की. हालांकि, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए त्रिभुवन इंटरनेशनल ने बुद्धा एयर फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान बाकी फ्लाइट के ऑपरेशन को अस्थायी रूप से रोक दिया था.
पहले भी हुआ भयानक हादसा
इससे पहले 24 जुलाई 2024 को नेपाल में खतरनाक विमान हादसा हुआ. नेपाल की राजधानी काठमांडू में एयरपोर्ट से उड़ान भरने की कोशिश के दौरान 19 लोगों को ले जा रहा एक डोमेस्टिक विमान रनवे से फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक यमनी नागरिक और एक बच्चे सहित कम से कम 18 यात्रियों की मौत हो गई. इस हादसे में पायलट भी गंभीर रूप से घायल हो गया था.
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा