चार्जिंग में लगे मोबाइल फोन में धमाका, 4 बच्चों की मौत
मेरठ । यहां मोदीपुरम इलाके में शनिवार देर रात चार्जिंग पर लगे मोबाइल फोन में ब्लास्ट होने से पूरे घर में आग लग गई। हालात ऐसे थे कि कमरे में मौजूद लोगों को कुछ सोचने-समझने का मौका ही नहीं मिला। परिवार के 6 लोग बुरी तरह से झुलस गए। इनमें से 4 बच्चों ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया कि घर में मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। इस दौरान चार्जर में शॉर्ट सर्किट होने से मोबाइल फोन में ब्लास्ट हो गया था। धमाका इतना तेज हुआ कि आग ने बिस्तर और पर्दों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग पूरे कमरे में फैल गई। कमरे में मौजूद चारों बच्चे आग में फंस गए। बच्चों को बचाने में माता-पिता भी झुलस गए। आग ने इतना विकराल रूप ले लिया कि किसी को बाहर निकलने तक का मौका नहीं मिला।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मृतकों में कल्लू (5), गोलू (6), निहारिका (8) और सारिका (12) की इलाज के दौरान मौत हो गई। इनके पिता जॉनी मेडिकल कॉलेज में और मां बबिता एम्स में वेंटिलेटर पर हैं। बेटी निहारिका और बेटे गोलू की रात 2 बजे मौत हुई है। बड़ी बहन सारिका की सुबह 4 बजे और सुबह 10 बजे सबसे छोटे बेटे कल्लू ने भी दम तोड़ दिया। सभी का मेडिकल अस्पताल में इलाज चल रहा था। अधिकारी ने कहा कि जॉनी की हालत खतरे से बाहर है लेकिन बबीता की गंभीर हालत के मद्देनजर उसे दिल्ली एम्स रेफर किया गया है। जॉनी ने बताया कि निहारिका, गोलू एवं कालू मोबाइल पर गेम खेल रहे थे और इसी दौरान मोबाइल चार्ज भी हो रहा था। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था।
ईरान विवाद ने अमेरिकी नेतृत्व के अंदर मतभेद उजागर किए
जनता की शिकायतों को प्राथमिकता से सुलझाने की मांग
कांग्रेस ने पाकिस्तान की मध्यस्थता की खबरों पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी
यूपी जैसे राज्यों में कीमतें और ज्यादा, लखनऊ में करीब ₹950 के आसपास पहुंची
रिफाइनरी के संचालन में बड़ा नुकसान होने की संभावना
जल्द ही भारत पहुंचेंगे एलपीजी लेकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर चुके दो भारतीय जहाज
भारत का प्रयास सभी पक्षों को जल्द से जल्द शांतिपूर्ण समाधान के लिए प्रोत्साहित करना है – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
अगले चुनावी दिन और मतदाताओं पर प्रचार का असर देखने को मिलेगा