पटाखा गोदाम में विस्फोट से कई मकान धराशायी, पांच की मौत
फिरोजाबाद यूपी के फिरोजाबाद जिले में पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल है जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा आईजी दीपक कुमार ने बताया कि यह गोदाम अवैध रूप से संचालित हो रहा था। परमिशन गांव से बाहर की थी लेकिन गांव के अंदर ही यह गोदाम चल रहा था। रातभर रेस्क्यू अभियान चला और मलवे से शवों को निकाले जाने का सिलसिला जारी रहा। मामला शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के नौशहरा गांव का है यहां एक मकान में पटाखे का अवैध गोदाम संचालित हो रहा था। सोमवार की रात में तेज आवाज के साथ विस्फोट हुआ और गोदाम के अलावा आसपास के कई मकान धराशायी हो गए। जानकारी मिलने पर पुलिस, दमकल की गाड़ियों के अलावा पुलिस और प्रशासन के बड़े अफसर मौके पर पहुंचे। राहत और बचाब अभियान चलाकर मलवे में दवे 10 लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। आईजी आगरा दीपक कुमार ने बताया कि यह गोदाम अवैध रूप से चल रहा था। परमिशन दूसरी जगह थी।
लंबे समय से मिल रही थीं अवैध वसूली की शिकायतें
आरोपी इंस्पेक्टर को राहत नहीं, सेवा में वापसी पर ब्रेक
ईरान के फैसले से तेल बाजार में हलचल, कीमतों में तेज़ उछाल
बिना तामझाम के IPL का आगाज, ओपनिंग सेरेमनी रद्द
भक्ति में डूबा शहर, कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण कथा प्रारंभ
संक्रमण रोकने के लिए प्रशासन ने उठाए सख्त कदम
नोटिस पर राजनीति तेज: कांग्रेस ने उठाए भेदभाव के सवाल
प्रशासन के खिलाफ लोगों ने जताई नाराजगी
क्रिकेट नियमों को लेकर मैदान पर सख्ती देखने को मिली
बयानबाजी से बढ़ी आईपीएल को लेकर सियासत