बारिश, कोहरा और हवा का होगा एहसास, इंदौर जू में शुरू हुआ 14-D थिएटर
इंदौर। इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय (इंदौर जू) में वन्यजीवों को देखने के साथ-साथ अब पर्यटकों को जंगल का हाई-टेक और रोमांचक अनुभव मिलने जा रहा है। परिसर में लगभग ₹4 से ₹4.5 करोड़ की लागत से 14-D वर्चुअल जंगल सफारी और थिएटर तैयार किया गया है, जिसे 16 अगस्त से आम दर्शकों के लिए शुरू कर दिया गया है।
14-D थिएटर: 14 स्पेशल इफेक्ट्स और मोशन सीट्स का रोमांच
इस 14-D वर्चुअल जंगल सफारी में दर्शक केवल स्क्रीन पर दृश्य देखेंगे ही नहीं, बल्कि उस माहौल का हिस्सा भी महसूस करेंगे। 14 अलग-अलग स्पेशल इफेक्ट्स से लैस इस थिएटर में स्क्रीन पर बारिश होने पर दर्शकों पर पानी की बूंदें पड़ेंगी, तेज हवा के झोंके महसूस होंगे और फॉग (कोहरा), बुलबुले व कंपन जैसे इफेक्ट्स मिलेंगे। इसके साथ ही, स्क्रीन पर गाड़ी के पहाड़ पर चढ़ने या उतरने के अनुसार सीटें आगे-पीछे और ऊपर-नीचे मूव करेंगी।
गोरिल्ला का द्वार, ग्लो गार्डन और भूल-भुलैया
दर्शकों का यह रोमांचक अनुभव थिएटर में प्रवेश करने से पहले ही शुरू हो जाएगा। पर्यटक परिसर में बने एक विशाल गोरिल्ला के मुंह से होकर अंदर जाएंगे। इसके बाद नियोन लाइटिंग से सजा 'ग्लो गार्डन' मिलेगा, जहां घास जैसा फर्श और वन्यजीवों की आकृतियां जंगल जैसा माहौल बनाएंगी। आगे बढ़ने पर दर्शकों को भूल-भुलैया पार करनी होगी, जहां शेर और भालू जैसे जानवरों की आवाजें सही रास्ता तलाशने के अहसास को और दिलचस्प बनाएंगी।
3D इमर्सिव सफारी, लागत और टिकट दर
भूल-भुलैया के बाद दर्शक 3D वाइल्डलाइफ इमर्सिव सफारी का हिस्सा बनेंगे, जहां बड़ी स्क्रीन और 3D इफेक्ट्स के जरिए चारों तरफ घने जंगल और वन्यजीवों की मौजूदगी का अनुभव होगा। जू प्रभारी डॉ. उत्तम यादव के अनुसार, करीब पौने दो साल में तैयार हुए इस प्रोजेक्ट का प्रवेश शुल्क फिलहाल ₹70 तय किया गया है, जिसमें भविष्य में बदलाव संभव है।
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
केन बेतवा लिंक परियोजना के क्रियान्वयन से बुंदेलखंड क्षेत्र में आयेगी खुशहाली : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रदेश की लाडली बहना लाभ लेने वाली नहीं, अब बन रही है लाभ कमाने वाली: मुख्यमंत्री डॉ यादव
महिला अस्पताल में 100 सिजेरियन का लक्ष्य, निजी विशेषज्ञ भी किए अनुबंधित