दिल्ली में हर दिन 40 लाख लोग बसों में करते हैं सफर
नई दिल्ली। दिल्ली में जल्द 500 और इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर उतरेंगी। दिल्ली को डीटीसी की 500 और नई इलेक्ट्रिक बसें मिल गई हैं, जिन्हें सड़कों पर उतारने की तैयारी चल रही है। इन 500 एसी लो फ्लोर बसों को मिलाकर राष्ट्रीय राजधानी में जल्द 1700 लो फ्लोर इलेक्ट्रिक बसें हो जाएंगी। दिल्ली में अभी रोजाना करीब 40 लाख लोग बसों में सफर करते हैं। इन 1500 इलेक्ट्रिक बसों के लिए 12 बस डिपो में पार्किंग और चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दिल्ली सरकार ने 2025 तक बसों की तादाद बढ़ाकर 10 हजार से ज्यादा करने का लक्ष्य रखा गया है। सड़कों पर अभी सात हजार से अधिक बसें चल रही हैं, जिसमें से ज्यादातर बसें पुरानी हो चुकी हैं, जिन्हें बदलकर उनकी जगह नई इलेक्ट्रिक बसें लाई जा रही हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इलेक्ट्रिक बसों के लिए रोहिणी-1, रोहिणी-2, मायापुरी, नेहरू प्लेस, सुभाष प्लेस, वजीरपुर, बीबीएम, हसनपुर, सुखदेव विहार, कालकाजी, नारायणा और सावदा घेवड़ा डिपो में चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। दिल्ली की सड़कों पर अगले 2 वर्ष में कुल 10,480 बसें हो जाएंगी और उनमें से 8,180 यानी करीब 80 प्रतिशत बसें इलेक्ट्रिक होंगी।
पीएमके के 'आम' को लेकर पिता-पुत्र का टकराव, मामला सिविल कोर्ट में
ट्रंप का बयान: जंग टली, बिजली संयंत्रों पर हमले टालने का निर्णय
लिंक ओपन करते ही अकाउंट साफ, व्हाट्सऐप पर नया फ्रॉड सामने आया
लोकसभा में मोदी का संदेश: संकट के समय में देश और दुनिया को साथ लाना जरूरी
टीबी के लक्षण और सावधानियां, खांसी पर न करें लापरवाही
RGPV में फूड सेफ्टी पर उठे सवाल, छिपकली मिलने के आरोप से मचा बवाल
सागर कार अग्निकांड का खुलासा, डॉक्टर पति ने रची थी हत्या की योजना
डॉक्टर पर आरोप के बाद महू में तनाव, घर में तोड़फोड़ करने वाले गिरफ्तार
HC ने खारिज की याचिका, डायल 112 का ठेका EMRI के पास ही रहेगा
कोच हेमांग बदानी ने बताया, किस स्थान पर उतरेंगे केएल राहुल