एमिरेट्स को 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का मुनाफा
दुबई । विमानन कंपनी एमिरेट्स ने 2023 में 4.7 अरब अमेरिकी डॉलर का रिकॉर्ड मुनाफा दर्ज किया। दुबई सरकार के स्वामित्व वाली एमिरेट्स ने सोमवार को बताया कि 2023 में 33 अरब अमेरिकी डॉलर का राजस्व दर्ज किया। 2022 में राजस्व 29.3 अरब अमेरिकी डॉलर और लाभ 2.9 अरब अमेरिकी डॉलर था। एयरलाइन ने वित्त वर्ष 2023 में 5.19 करोड़ यात्रियों को सेवाएं दीं, 2022 में यह संख्या 4.36 करोड़ थी। विमानन कंपनी एक जनवरी से 31 दिसंबर तक के वित्त वर्ष का अनुसरण करती है। एमिरेट्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने एक बयान में कहा कि हमने दुनिया भर में पूरे वर्ष हवाई परिवहन तथा यात्रा संबंधी सेवाओं की उच्च मांग देखी। हम ग्राहकों की मांग पूरी करने में सक्षम रहे और हमने जबरदस्त परिणाम हासिल किए। उन्होंने कहा कि हम अपने उत्पादों तथा सेवाओं में निरंतर निवेश, मजबूत साझेदारी बनाने आदि का लाभ उठा रहे हैं।
आर्थिक वृद्धि मजबूत, पर पश्चिम एशिया तनाव बना जोखिम
बार-बार प्यास और पेशाब आना, डायबिटीज का संकेत
एस्टेट विभाग की कार्रवाई: कांग्रेस को पुराना मुख्यालय 28 मार्च तक छोड़ना होगा
सुबह की एक गलती बन सकती है हार्ट अटैक की वजह
नवरात्रि में मखाना खाने से मिलती है लंबे समय तक ऊर्जा
एक्सपायर अंडा खाने से सेहत को हो सकते हैं गंभीर नुकसान
गुलाबी नमक या सेंधा नमक: सेहत के लिए कौन है बेहतर?
गैस संकट बढ़ा, अब सिलेंडर के लिए करना होगा लंबा इंतजार
IPL टीम की कीमत पर खिलाड़ी का दिलचस्प बयान