बांग्लादेश के सिनेमाघरों में ‘इमरजेंसी’ नहीं होगी रिलीज़
मुंबई । बालीवुड की फिल्म इमरजेंसी को बांग्लादेश में बैन कर दिया गया है। भारत और बांग्लादेश के बीच मौजूदा तनावपूर्ण राजनीतिक संबंध और फिल्म के विषय को लेकर यह फैसला लिया गया है। कंगना रनौत की इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में बांग्लादेश के पहले राष्ट्रपति और स्वतंत्रता सेनानी शेख मुजीबुर रहमान की हत्या को दिखाया गया है, जो वहां के लोगों के लिए संवेदनशील विषय है। शेख मुजीबुर रहमान को बांग्लादेश में फादर ऑफ द नेशन कहा जाता है। उनकी हत्या को फिल्म में दर्शाने को लेकर बांग्लादेश की जनता की भावनाओं को ठेस पहुंचने की आशंका जताई गई है। इसके अलावा, फिल्म में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध और बांग्लादेश की आजादी में इंदिरा गांधी की भूमिका को भी दिखाया गया है, जो विवाद का कारण बन गया है। फिल्म का सफर भी विवादों से भरा रहा। पहले इसे 14 जून 2024 को रिलीज़ किया जाना था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसकी रिलीज़ टाल दी गई। इसके बाद 6 सितंबर की तारीख तय हुई, लेकिन सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया। कंगना को इसके लिए हाईकोर्ट तक जाना पड़ा। अदालत के आदेश के बाद कुछ सीन्स में बदलाव किए गए, जिसके बाद सेंसर बोर्ड ने इसे मंजूरी दी।
‘इमरजेंसी’ भारत में 1975-77 के दौरान लगाए गए आपातकाल की घटनाओं पर आधारित है। कंगना रनौत इसमें भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म उनके निर्देशन में बनी है। कंगना ने अपने इस किरदार के लिए गहन शोध किया और उनके लुक को भी काफी सराहा गया है। फिल्म में कंगना के साथ अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और दिवंगत अभिनेत सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दर्शकों में भारी उत्सुकता है।
राशिफल 14 सितम्बर 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले को दी 183 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
रायगढ़ के रामलीला मैदान में 14 से 23 सितंबर तक सजेगा चक्रधर समारोह का भव्य मंच
कठिनाईयों और संघर्ष के बावजूद अपनी पहचान और गौरव को बनायें रखने वाले सिंधी समाज पर सभी को गर्व : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छत्तीसगढ़ की गूंज, देश-दुनिया के सामने खुली पर्यटन संभावनाओं की नई राह
सेवा संकल्प अभियान 2026: हुनर को मिल रही नई उड़ान’
पूरे क्षेत्र को स्वास्थ्य सेवाओं से कवर करें, शत-प्रतिशत टीकाकरण एवं गर्भवती महिलाओं का समय पर पंजीयन एवं एएनसी जांच सुनिश्चित हो: उप मुख्यमंत्री शुक्ल
"हम सब बराबर, बराबर हमारे अधिकार" के ध्येय वाक्य को चरितार्थ कर रहा है मध्यप्रदेश मानवाधिकार आयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
लगातार दो वर्ष देश में सर्वाधिक रिकवरी दर, यह किसानों की मेहनत का परिणाम है - उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई को मिशन के रूप में लेकर कार्य करें-उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा